23 साल की ये लड़की जगह-जगह अपने फोन का कैमरा ऑन किए दिख जाती है. नहीं नहीं, येअपनी उम्र के दूसरे लड़के-लड़कियों की तरह सेल्फी नहीं खींच रही होती. जूनून ऐसा कि7000 रूपए लगा कर स्पाई कैमरा खरीद डाला. लेकिन कविता अपना इतना समय क्यों खर्चकरती है उन लोगों पर जिन्हें खुद अपनी परवाह नहीं है? इंडियन एक्सप्रेस की इस खबरके मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया है एक कॉम्पटीशन जिसका नाम है'ट्रैफिक सेंटिनेल'. जो ट्रैफिक पुलिस को सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों कीफोटो भेजेगा, उसे सबसे ज्यादा पॉइंट्स मिलेंगे. जिनके 100 से ज्यादा पॉइंट होंगेउन्हें मौका मिलेगा लकी ड्रॉ में हिस्सा लेने का. और लकी ड्रॉ के विनर को मिलेगी एकऑल्टो कार. लेकिन कार पाना कविता के जूनून की वजह नहीं है. जिसके लिए वो अपने 3 सालके बच्चे को पहले स्कूल ड्रॉप करती है. फिर फोटो खींचने में लग जाती है. वजह हैउसका भाई, जिसे उसने एक ऐक्सीडेंट में खो दिया था. राजस्थान के अलवर शहर में एक जीपरॉन्ग साइड से आई, और बाइक पर जा रहे उसके कजिन की जान ले ली. तबसे कविता नेट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को पकड़वाना अपना पर्सनल मिशन बना लिया. जितनी देरकविता का बेटा स्कूल में रहता है, वो ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की खबर लेती है.कविता के ये वीडियो दिल्ली के चावला बस स्टैंड और द्वारका सेक्टर 17 और 19 जैसीबिजी जगहों पर लिए गए हैं. कविता के पति सतपाल भी अक्सर वीडियो शूट करने में उनकीमदद करते हैं. उन्हें अपनी पत्नी पर एक अच्छा नागरिक होने के लिए गर्व होता है.