The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • When sonu nigam started singing in a flight's cockpit

जब एयरहोस्टेस का इंटरकॉम थाम गाने लगे सोनू निगम

पैसेंजर्स अपने अपने काम में लगे थे. तभी प्लेन के स्पीकर में गाना बजा.'पंछी नदिया पवन के झोंके'. सामने खड़े थे सोनू निगम.

Advertisement
pic
20 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2016, 08:28 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आप फ्लाइट में बैठे हैं, 'अपनी पेटी बांध लीजिए' का अनाउंसमेंट हो रहा है. तभी प्लेन के स्पीकर से सोनू निगम की मखमली आवाज सुनाई देती है, ‘पंछी नदियां पवन के झोंके की सरहद ना इन्हें रोके.’ ये रिकॉर्डिंग नहीं है, सोनू निगम खुद फ्लाइट में मौजूद हैं और आपके लिए इंटरकॉम माइक पर गा रहे हैं. ऐसा हाल ही में हुआ, जोधपुर से आ रही एक फ्लाइट में. पैंसेंजर्स हैरान रह गए जब सोनू ने एयरहोस्टेस का इंटरकॉम थाम गाना शुरू कर दिया. यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया गया और वहां खूब शेयर किया जा रहा है. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/missmaliniblog/videos/10153862031976823/?theater&__mref=message_bubble"]

Advertisement

Advertisement

()