विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चले- WFI के अध्यक्ष का बयान
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा के लिए बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को अपना उम्मीदवार घोषित किया. अब भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह का बयान आया है. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों पर संगीन आरोप लगाए हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 6 सितंबर को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए विनेश फोगाट को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है. इन सब घटनाक्रम पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है. इस क्रम में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह का बयान आया है. संजय सिंह ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने खिलाड़ियों के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस पूरे आंदोलन की पटकथा कांग्रेस के कार्यालय में लिखी गई थी.
आजतक से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि
उन्होंने आगे कहा,
इससे पहले भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व बृजभूषण शरण सिंह का बयान भी सामने आया. उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ओलंपिक मेडल के लायक ही नहीं थी. उनके इस बयान पर संजय सिंह ने कहा कि मेडल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश का होता है. और ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि वह मेडल लायक नहीं थीं, क्योंकि वह बाकी बच्चियों का हक मार के ओलंपिक में गईं.
यहां संजय सिंह ने सीधे तौर पर भारतीय कुश्ती को ओलंपिक में हुए मेडल के नुकसान के लिए विनेश फोगाट को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने भारत सरकार से यह मांग की कि पूरे आंदोलन की जांच कराई जाए और इन तीन लोगों (विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक) पर देशद्रोह का भी मुकदमा चलाया जाए.
संजय सिंह ने आगे कहा,
इसके अलावा संजय सिंह ने महिला पहलवान साक्षी मलिक पर भी प्रतिक्रिया दी. दरअसल, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थामा, लेकिन अब तक साक्षी मलिक ने खुद को राजनीति से दूर रखा है. इसपर उन्होंने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा. बृजभूषण ने आरोप लगाया कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने लड़कियों के सम्मान के लिए आंदोलन नहीं किया था बल्कि राजनीति के लिए इन्होंने महिलाओं का इस्तेमाल किया और महिलाओं का अपमान किया. उन्होंने कहा कि अब ये स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा था.
वीडियो: हाथरस में बड़ा हादसा, मैक्स और रोडवेज बस की टक्कर में 17 की मौत

.webp?width=60)

