देखिए वायरल समझते हैं न? अजुब्बा हो जाए कहीं कुछ तो वो वायरल हो जाता है. सारादिन आपको वायरल फोटोज और वीडियो वाली खबरें भी पढ़ाई जाती हैं. आप भी चट जाते हैं,होता क्या है कि चीजें कैमरे में आती बाद में हैं वीडियो पहिले वायरल हो जाता है.भसड़ है गुरु. आपका टाइम और क्लिक खाते हैं सब. हम नहीं खा रहे मुद्दे पर आ रहे.एमू समझते हैं न आप. शुतुरमुर्ग के चाचा का लड़का. शुतुरमुर्ग के रेत में मुंहघुसाने की कहावत तो सुनी होगी, लेकिन ये फोटो देखिए, ऑस्ट्रेलिया की है. वहां केथ्रेब्डो स्की रिजॉर्ट में पड़ गई बर्फ. और ये बेचारा एमू ऐसे फंस गया जैसे भीगीबिल्ली हो. अब लोग का कहेंगे, शुतुरमुर्ग के चाचा का लड़का बर्फ में मुंह छुपा लेताहै. क्यूट फोटो है.अब दूसरी फोटो कैलीफोर्निया में लग गई आग. कर्न काउंटी कैलीफोर्निया की बात है.2बेचारे मारे गए.80 घर जल गए, 19000 एकड़ जमीन झुलस गए, वहां जितने पेड़ थे जल गए.2000 लोग बचाए गए. एक फोटोग्राफर हैं माइकल कफी उनने करण रिवर वैली के जलने की येफोटो ली. पीछे देखिएगा तो सूरज निकलता दिखेगा, आगे पूरा पहाड़ सा जलता हुआ. और उसकेभी आगे नदी बह रही है. इस फोटो की व्याख्या की जा सकती है, कई लेवल पर.Michael Cuffeफिर देखिए ये वीडियोवो भुतही वाली पिच्चर आई है न आजकल. कौन सी रिंग है. ये मैडम वही देख रहीं थींइनको भी भूत जैसा कुछ चढ़ गया. हम तो भूत मानते नहीं पर जो कुछ भी है, ये वीडियो मेंकर रही हैं. आप भी जाइएगा पिच्चर देखने तो अगल-बगल दोस्तों को बैठाए रहिएगा, ताकिडरें नहीं, और अगर डरें तो वो वीडियो बना सकें.https://www.youtube.com/watch?v=TuT1LVSL9oY