UPSC 2020 के नतीजे आ चुके हैं. टॉप किया है बिहार के शुभम कुमार ने. शुभम कटिहारके रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल पुणे में इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विसेज़ कीट्रेनिंग कर रहे हैं. शुभम ने तीसरे अटेंप्ट में UPSC टॉप किया है. 2018 में भीउन्होंने परीक्षा दी थी. फिर 2019 में परीक्षा दी, जिसमें उनकी 290 रैंक आई थी. इसीके बाद इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विसेज़ में उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई थी. अब तीसरीबार में टॉप कर लिया है. रिज़ल्ट आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेट्वीट करके शुभम को बधाई दी. लिखा - "UPSC सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थानहासिल करने पर बिहार के शुभम कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके उज्ज्वल भविष्य कीकामना है. बिहार के विकास आयुक्त, आमिर सुबहानी जी ने भी पूर्व में प्रथम स्थानप्राप्त किया था."UPSC सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर बिहार के श्री शुभम कुमारको बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। बिहार के विकास आयुक्त,श्री आमिर सुबहानी जी ने भी पूर्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 24, 2021 इंडिया टुडे ग्रुप से बात करतेहुए शुभम ने कहा – “छह साल की उम्र में मैं पढ़ाई के लिए घर से बाहर चला गया था.पूर्णिया से पढ़ाई की. इसके बाद IIT में सेलेक्शन हुआ और IIT मुंबई से सिविलइंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. 2018 में पासआउट हुआ. इसके बाद UPSC की तैयारीशुरू की. पूरा परिवार आज भी कटिहार में गांव में ही रहता है. पापा बैंक मैनेजर हैं,मम्मी होम-मेकर हैं. दीदी इंदौर में साइंटिफिक ऑफिसर हैं.” UPSC की प्लानिंग पर बातकरते हुए शुभम ने कहा – “मेरे दिमाग में तो 12वीं के बाद से ही था कि UPSC कीतैयारी करनी है. लेकिन मैं मिडिल क्लास फैमिली से आता हूं तो ये लगा कि अगर IITनिकाल लेता हूं तो भविष्य सिक्योर हो जाएगा. मैं फिज़िक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स मेंअच्छा भी था तो इसलिए पहले उधर ध्यान दिया. IIT मुंबई में मेरा सेलेक्शन हुआ. कॉलेजमें रहते हुए ही मैंने काफी कुछ एक्सप्लोर किया. कंपनी में काम किया, रिसर्च भीकिया. इसके बाद फिर मुझे लगा कि अब UPSC की तैयारी करनी है.” शुभम ने बताया कि IITमें रहने के दौरान उन्होंने जहां इंटर्नशिप की, उस कंपनी को भी उनका काम काफी पसंदआया था. कंपनी की तरफ से ऑफर भी था कि वे आगे उनके साथ जुड़ सकते हैं लेकिन शुभम कोलगा कि जब वो लीडरशिप पोजीशन में रहते हैं और लोगों के लिए कुछ करते हैं तो वहां परवे अपना बेस्ट दे पाते हैं. इसलिए IIT के प्लेसमेंट में भी नहीं बैठे, UPSC कीतैयारी की और अब टॉप भी किया. शुभम ने बताया कि पिछले 3 साल में वो करीब 7 से 8घंटे की पढ़ाई कर रहे हैं. उनका मानना है कि कितने घंटे पढ़ रहे हैं, इससे ज़्यादामायने ये रखता है कि कितनी नियमित तरीके से पढ़ रहे हैं.