The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • United Nations conference attended by Nithyanand’s country representative, social media reacts

भगोड़े नित्यानंद ने UN में भाषण का फ़ोटो डाला, लोगों ने कमेंट में सेक्स कांड का वीडियो दिखा दिया!

फिर नित्यानंद के हैंडल से उन सभी ट्वीट को हाइड किया गया!

Advertisement
United Nations conference attended by Nithyanand’s country representative
नित्यानंद का ट्वीट (ट्विटर)
pic
प्रशांत सिंह
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 01:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सेल्फ स्टाइल्ड गॉडमेन और भगोड़े नित्यानंद का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नित्यानंद ने कुछ साल पहले अपना एक स्वतंत्र राष्ट्र ‘कैलाशा’ बनाने की बात कही थी. नित्यानंद के हाल के ट्वीट के मुताबिक उनके यूनाइटेड स्टेट ऑफ कैलाशा (USK) की सदस्य ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक मीटिंग में हिस्सा लिया. UN की ये मीटिंग जेनेवा में आयोजित की गई थी.

नित्यानंद के इस ट्वीट पर ट्विटर पर लोगों ने कई तरह कमेंट्स किए. 25 फरवरी को किए गए ट्वीट में नित्यानंद ने लिखा था,

Embed
Embed

नित्यानंद के इस ट्वीट को अभी तक नौ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. ट्वीट को तीन हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इस ट्वीट को देखते ही लोग अपनी-अपनी राय देने लगे. कुछ लोगों ने तो रिप्लाई कर नित्यानंद को सेक्स कांड की याद दिला दी. याद क्या दिलाना. बाक़ायदा सेक्स कांड के वीडियो का स्क्रीनशॉट डाल दिया गाय है. जिसके बाद नित्यानंद की तरफ से उस रिप्लाई को हाइड कर दिया गया. लेकिन खास बात ये है कि अभी भी वो हिडन रिप्लाई में दिख रहा है.

हिडन रिप्लाई वेरिफ़ाइड यूज़र के नाम के आगे बने तीन डॉट पर क्लिक करने पर दिखता है.

यही नहीं, बाकी लोगों ने भी नित्यानंद को बहुत कुछ सुना डाला. एक शख्स ने मौज लेते हुए एलन मस्क को ब्लू टिक के लिए धन्यवाद दे दिया. भारत शाइनिंग नाम के यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

एक शख्स ने नित्यानंद के देश के वीज़ा की बात पूछ ली. जगन्नाथ गोपालन नाम के व्यक्ति ने लिखा,

Embed
Embed

ओरूवान नाम के ट्विटर हैंडल से नित्यानंद के देश में जाति के बारे में सवाल किया गया. ओरूवान ने लिखा,

Embed
Embed

एक शख्स ने तो भारत से कैलाशा के संबंधों की बात कर दी. भारत नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

UN की इस मीटिंग में कैलाशा ने भारत पर साज़िश रचने का आरोप लगाया. कैलाशा के प्रतिनिधि मा विजयप्रिया नित्यानंद नाम की महिला ने कहा कि नित्यानंद 'हिंदू धर्म में सबसे सर्वोच्च गुरू' हैं और उसे सताया जा रहा है. UN की मीटिंग में नित्यानंद को सुरक्षा देने की मांग भी की गई है.  स्वामी नित्यानंद साल 2019 में कथित तौर पर भारत छोड़कर भाग गया है. क्यों? क्योंकि उस पर गुजरात में रेप का केस दर्ज है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर ये थ्योरी जानकर अरविंद केजरीवाल भी चकरा जाएंगे

Advertisement

Advertisement

()