डॉन का इंतजार तो इस मुलुक की पुलिस कर ही रही है, पर अब वो बुढ़ा गया है. हालत वोहै जो काका कहते थे, कि अब ऊ ताकतय नाय रही, ऊ जवानी नाय रही. रिटायरमेंट मांग रहाहै दाऊद इब्राहिम.1993 बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद रिटायर होने का फैसला कर चुका है. ये क्लेम कररहा है अखबार 'मुंबई मिरर'. अखबार कह रहा है कि दाऊद की सेहत अब ठीक नहीं रहती. तोबहुत जल्द वो अपने वारिस का ऐलान कर सकता है. इस रेस में सबसे आगे जो नाम है, वो हैअनीस इब्राहिम का.अनीस इब्राहिमरिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद का दायां हाथ छोटा शकील अपनी पोजीशन पर काम करता रहेगा.आने वाले शनिवार को दाऊद 60 बरस का हो जाएगा. उसी दिन वह अपने वारिस के नाम का ऐलानकर सकता है. अखबार के मुताबिक, दाऊद नहीं चाहता कि उसकी गिरती सेहत का असर दुनियामें फैले उसके 10 बिलियन डॉलर के कारोबार पर पड़े. जाहिर है इस बिजनेस में ड्रग्स,सट्टेबाजी, हवाला और हथियारों की स्मगलिंग शामिल है.डी कंपनी वाले इत्ते मूरख तो हैं नहीं कि इस बारे में कोई ऑफिशियल सूचना रिलीजकरेंगे. लेकिन अखबार कह रहा है कि दाऊद की बर्थडे पार्टी का वेन्यू किसी को नहींमालूम. जिन्हें इनवाइट किया गया है, उनसे कहा गया है कि आप जहां होंगे आपको वहींसे, कुछ मिनट पहले उठा लिया जाएगा.बताते हैं कि दाऊद अभी पाकिस्तान में है और उसे पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों काप्रोटेक्शन हासिल है. उसके तीन भाई हैं, जो उसके साथ ही रहते हैं- अनीस, हुमायूं औरमुस्तकीम. हुमायूं और मुस्तकीम अब गैंग में बहुत एक्टिव नहीं हैं.खबर ये भी है कि दाऊद अब धार्मिक हो चला है और अपने 60वें जन्मदिन पर मक्का कीयात्रा पर जाएगा. 100 चूहे खाकर. दाऊद चला हज करने.