भारत सरकार से चल रही तकरार के बीच ट्विटर एक बार फिर चर्चा में है. सोमवार 12जुलाई को उसने केंद्र सरकार के नए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर के अकाउंट को अनवेरिफाई करते हुए उस पर से ब्लू टिक हटालिया. राजीव चंद्रशेखर कर्नाटक से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं. केंद्रीय कैबिनेटके हालिया विस्तार के बाद टीम मोदी में शामिल किए जाने के चलते वे पहले से चर्चामें हैं. ऐसे में उनके हैंडल से ब्लू टिक हटाकर ट्विटर ने सरकार से अपने टकराव कीबहस को फिर छेड़ दिया. हालांकि बाद में अकाउंट को फिर से वेरिफाई करते हुए ब्लू टिकरीस्टोर कर दिया गया. लेकिन तब तक काफी बवाल हो चुका था. ट्विटर पर कई यूजर्स नेव्यंग्य करते हुए कहा कि मंत्री जी के स्वागत में ट्विटर ने ब्लू टिक हटा लिया.क्यों हटाया गया ब्लू टिक? ट्विटर ने इंडिया टुडे को बताया कि उसकी वेरिफिकेशनपॉलिसी के अनुसार अगर कोई यूजर अपना यूजरनेम बदलता है तो उसका ब्लू टिक अपनेआप हटजाता है. ट्विटर ने ये भी कहा कि अगर कोई अकाउंट 6 महीने से बंद पड़ा है और इस दौरानउसे एक बार भी लॉगइन नहीं किया गया, तो उस अकाउंट को अनवेरिफाई करते हुए ब्लू टिकहटाया जा सकता है. राजीव चंद्रशेखर के मामले में ब्लू टिक हटने की वजह उनका यूजरनेमबदलना रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले राजीव के ट्विटर हैंडल का यूज़रनेम'Rajeev MP' था, जिसे बदलकर 'Rajeev_GOI' किया गया है. सांसद से केंद्रीय मंत्रीबनने के बाद राजीव ने ऐसा किया था. इस पर ट्विटर ने अपनी पॉलिसी के अनुसार ब्लू टिकहटा दिया. हालांकि उसने साफ किया है कि कंपनी के अधिकारी राजीव चंद्रशेखर के ऑफ़िससे लगातार जुड़े हुए थे. बाद में राजीव के नाम के साथ ब्लू टिक फिर से लगा दिया गया.पॉलिसी यही तो वापस क्यों दिए जा रहे ब्लू टिक? ट्विटर पर ऐसा कई बार देखा गया हैकि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पहले किसी चर्चित हैंडल से ब्लू टिक वापस लिया औरबाद में इसे रीस्टोर भी कर दिया. राजीव चंद्रशेखर के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रीरविशंकर प्रसाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, यहां तक किउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के ट्विटर अकाउंट का ब्लू टिक भी हटा दिया था. सभीमामलों में ऐसा करने के अलग-अलग कारण दिए गए थे. दूसरी तरफ लोगों ने ट्विटर की खासीआलोचना की थी, जिसके बाद कंपनी ने इन लोगों के ब्लू टिक इन्हें वापस किए. Pleasenote: changing your username will result in losing your badge. Questions? Filerequest at http://t.co/zb2ykUyF we'll get to it ASAP! — Twitter Verified(@verified) July 19, 2012 चलते-चलते हम आपको ट्विटर से मिलने वाले ब्लू टिक कोखोने के बाद फिर से हासिल करने का तरीका बता देते हैं. ये बहुत आसान है. अगर किसीवजह से ट्विटर ने आपका ब्लू टिक (अगर है तो) हटा लिया है तो आप इसकी बहाली के लिएरिक्वेस्ट फाइल कर सकते हैं. इसके बाद अकाउंट को फिर से वेरिफाई कर दिया जाता है औरब्लू टिक लौट आता है.(ये खबर हमारे यहां इंटर्नशिप कर रहे रौनक ने लिखी है.)