लिप्स्टिक अंडर माई बुर्का. नई फ़िल्म आ रही है. फ़िल्म का ट्रेलर आ चुका है. फ़िल्महै उन लड़कियों के बारे में, जिन्हें बुर्के के अंदर ढांप दिया जाता है. वो लड़कियांजो कुछ भी चाहती हैं, उन्हें चाहने तक नहीं दिया जाता. उन्हें दबना पड़ता है. मगर वोनिकालती हैं कुछ जुगाड़. उन्हें प्यार करना है तो करती हैं. उन्हें बाहर निकलना हैतो निकलती हैं. सेक्स करना होता है तो करती हैं. वो हर वो काम करती हैं जो वो करनाचाहती हैं. दुनिया उसे चोरी कहे तो उनके ठेंगे से. और हां, वो लिप्स्टिक भी लगातीहैं. बुर्के के अन्दर. फ़िल्म बनाई है अलंकृता श्रीवास्तव ने. प्रोड्यूस किया हैप्रकाश झा ने. अलंकृता ने प्रकाश झा को उनकी फिल्म अपहरण में असिस्ट किया था औरराजनीति में वो असोसिएट डायरेक्टर थीं. फ़िल्म बेहद मजबूत दिखाई दे रही है. और येकाफी कुछ नया लेकर आने वाली है. कम से कम ट्रेलर से तो ऐसा ही लगता है. फ़िल्म मेंकोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक, अहाना कुमरा, सोनल झा और सुशांत सिंह हैं. ये रहाउसका ट्रेलर... https://www.youtube.com/watch?v=EpHqeHF8NM0