जब आतंकी की हालत पतली होती है न. तो गुरु वो बकर बकर करने ही लगता है. इंडिया केदबाव में पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ एक्टिव हुआ है. जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूदअजहर को प्रोटेक्टिव हिरासत में लिया गया है. अब इन सबसे पठानकोट अटैक कीजिम्मेदारी लेने वाले हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ सैयद सलाहुद्दीन बौरा गया है.मिर्ची लग गई हैं ससुरे के. सलाहुद्दीन ने बुधवार को कहा, 'हम ये समझ नहीं पा रहेहैं कि पाकिस्तान हमारी तरफ है या हमारे दुश्मन इंडिया की तरफ.' पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर की कैपिटल मुजफ्फराबाद में सलाहुद्दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. वो भीखुलेआम, पुलिस की सिक्योरिटी में. सलाहुद्दीन ने कहा, 'कश्मीर के मुद्दे परपाकिस्तान न सिर्फ हमारी वकालत करता है. बल्कि पाक लंबे वक्त से एक पार्टी की तरहभी हमारे साथ इंडिया से लड़ाई लड़ रहा है. कश्मीर के मसले पर पाकिस्तानी आवाम,सरकार और मीडिया सब हमारी तरफ ही रहें, न कि हमारे खिलाफ.' आतंकी सलाहुद्दीन नेधमकी देते हुए कहा, अगर इंडिया कश्मीर पर अड़ा रहा. तो पठानकोट जैसे अटैक पूरे देशमें होंगे. याद रहे कि पठानकोट अटैक की जिम्मेदारी 'यूनाइटेड जेहाद काउंसिल' ने लीथी. ये हिजबुल मुजाहिद्दीन का ही आतंकी विंग है. 2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस मेंआतंकी अटैक हुआ था. हमले के लिए इंडिया ने पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद के आकामौलाना मसूद अजहर के खिलाफ सबूत दिए थे. ताकि पाक फौरन एक्शन ले. इंडिया का कहना हैकि पठानकोट एयरबेस अटैक का मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर है.