The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rahul gandhi statement on reservation 50 percent amit shah

राहुल गांधी ने आरक्षण वाले बयान को लेकर दी सफाई, कहा- 'रिजर्वेशन को 50 फीसदी से...''

Rahul Gandhi ने अपने अमेरिकी दौरे पर आरक्षण को लेकर दिए गए बयान को लेकर सफाई दी है. साथ ही उन्होंने अब एक बड़ा दावा भी किया है.

Advertisement
Rahul Gandhi, congress leader, reservation
राहुल गांधी ने आरक्षण वाले बयान पर दी सफाई (फोटो: PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
12 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 08:53 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सीनियर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) ने आरक्षण (Rahul Gandhi on reservation) को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है. राहुल के मुताबिक उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है. राहुल ने ये भी दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वो आरक्षण को 50 फीसदी से आगे लेकर जाएंगे.

राहुल ने अमेरिका के नेशनल प्रेस क्लब में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा,

Image embed
Image embed

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी अमेरिका में किससे मिल आए कि BJP उनको भारत विरोधी कहने लगी

राहुल ने क्या कहा था?

दरअसल, राहुल 10 सितंबर को वॉशिंगटन DC स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी भी पहुंचे. यहां उनसे आरक्षण को लेकर सवाल पूछा गया था. राहुल से पूछा गया कि भारत में आरक्षण कब खत्म होगा. जिसके जवाब में कांग्रेस लीडर ने कहा था,

Image embed
Image embed

अमित शाह ने साधा निशाना

अपने इस बयान के बाद राहुल गांधी BJP के निशाने पर आ गए थे. गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी को आरक्षण विरोधी बताया था. उन्होंने X पोस्ट कर कहा,

Image embed
Image embed

बताते चलें कि राहुल गांधी तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर थे. जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी-RSS पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने इस दौरान भारत में सिखों के पगड़ी पहनने पर भी एक बयान दिया था. जिसके बाद भी विपक्षी पार्टियों ने उनकी आलोचना की थी.

वीडियो: राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर क्या नई बात कही?

Advertisement

Advertisement

()