The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rahul Gandhi Meets Ilhan Omar in US BJP Leader Sudhanshu Trivedi Said Anti Indian

राहुल गांधी अमेरिका में किससे मिल आए कि BJP उनको भारत विरोधी कहने लगी

Rahul Gandhi ने USA की सांसद Ilhan Omar से मुलाकात की. इसके बाद BJP ने उन पर 'भारत विरोधी' होने का आरोप लगाया है.

Advertisement
Rahul Gandhi
राहुल गांधी का अमेरिकी दौरा खत्म हो गया है.
pic
रवि सुमन
11 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 11 सितंबर 2024, 03:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान अमेरिकी कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की. इन नेताओं में इल्हान उमर (Ilhan Omar) भी शामिल थीं. अमेरिकी सांसद इल्हान पर भारत-विरोधी बयान देने के आरोप लगते हैं. वॉशिंगटन डीसी में राहुल से उनकी मुलाकात के बाद भारत में उनका विरोध शुरु हो गया है. राज्यसभा में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि राहुल गांधी भारत के विरोध में ‘जहर’ उगलने के लिए जाने जाते हैं. 

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता ने इस बार अमेरिका में जो किया है, वो चिंताजनक है. त्रिवेदी के अनुसार, 

Image embed

ये भी पढ़ें: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- वो देश को बांटने वाली ताकतों के साथ…

चीनी धुन गा रहे हैं राहुल- त्रिवेदी

त्रिवेदी ने आगे कहा,

Image embed

कौन हैं Ilhan Omar?

अमेरिकी संसद में दो मुस्लिम महिला सांसद हैं. इन्हीं में से एक हैं इल्हान उमर. उमर सोमालियाई-अमेरिकी राजनेता हैं. वो पहली ऐसी सोमालियाई-अमेरिकी नागरिक हैं जो अमेरिकी संसद में पहुंची हैं. 1991 में सोमालिया में गृहयुद्ध हुआ था. इसी दौरान उमर अपना देश छोड़कर अमेरिका आ गई थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान सरकार की फंडिंग पर PoK का दौरा किया था. इस दौरान वो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और इमरान खान से भी मिल थीं. उमर ने कई बार अपना भारत विरोधी रुख दिखाया है. वो PoK को पाकिस्तान का हिस्सा बता चुकी हैं. भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी. भारत सरकार ने उमर के पाकिस्तान और PoK दौरे की आलोचना की थी.

PM Modi के भाषण का विरोध

इसी साल जून महीने में PM मोदी अमेरिका पहुंचे थे. PM ने वहांं अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन को संबोधित किया था. उमर ने इस सेशन का बहिष्कार किया था. और आरोप लगाया था कि PM मोदी के शासन में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव होता है. 

वीडियो: राहुल गांधी ने अमेरिका में BJP-RSS को घेरा, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

Advertisement

Advertisement

()