पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नए खेल मंत्री हैं मुहम्मद बक्श महर. 29 साल की उम्रहै. सिंध वाली कैबिनेट में सबसे नया लड़का ये है. पाकिस्तान पीपल्स पार्टी का नेता.तड़फता एकदम. मानो पाकिस्तान की पॉलिटिक्स में ताजी हवा का झोंका आया है. ऐसा लिखदो, अगले को लगता है कि हमको पाकिस्तान के बारे में कित्ता पता है.https://www.youtube.com/watch?v=M9dRRogBPDs उसने 40 सेकंड के भीतर पचास पुशअप्समारे और पंजाब वाले मंत्री को कहा कि अब ये ये ये करके दिखाओ. तब मानें तो कि तुमभी इस मंत्रीपद के काबिल हो. वीडियो झें से वायरल हो गया. पर चूंकि पाकिस्तान भीहमारा ही हिस्सा रहा है. काबुल में गदहे और पाकिस्तान में परम बैठे ही रहते हैं. तोकुछ लोगों की भृकुटियां तन गईं. अच्छा-भला सा, चैलेंजिंग सा, कूल सा, स्पोर्टी सा,हेल्दी सा खेलों और एक्सरसाइज को प्रमोट करता चैलेंज कुछ चमन टाइप लोगों को रासनहीं आया और सिंध सरकार की थू-थू होने लगी. पर कुछ लोग ढंग के भी होते हैं. आबिदशेर अली. बिजली-पानी के मंत्री एक कठिन सी कार्डियो एक्सरसाइज करते वीडियो चढ़ा दिए.https://www.youtube.com/watch?v=Wzprj2tKPLg फिर क्या था मुहम्मद ने रिपोर्टर्स केआगे अगला चैलेंज कर दिया कि आओ अब पंजा लड़ाएं. पर हाय रे बकचोन्हर. कुछ सठिया चुकेबुढ़ऊ-ठेलऊ टाइप नेता पिन्ना रहे हैं कि उनकी हरकतें बचकानी हैं. ल्यो. अब इनका तोकोई इलाज है नहीं. मुहम्मद बक्श सही आदमी हैं. वो अपना काम मजे-मजे करते रहें बस.अच्छा अब एक काम की बात मुहम्मद बक्श महर की तस्वीरें देखिए. और पाकिस्तान से थोड़ासा सुलग जाइए. ये पाकिस्तान में, सिंध में खेलमंत्री बने हैं. और हमारे खेलमंत्री,ये रहे. और इनका कारनामा भी पढ़ लो: खेल मंत्री विजय गोयल ओलंपिक में इंडिया कीबेइज्जती करवा रहे हैं