पहले चाय वाला. अब ये डुप्लीकेट वाला. पाकिस्तान में खूब शोहरत बटोर रहा है. शक्लबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से जो मिलती है. जुड़वा फिल्म देखी ही होगी. सल्लू मियांकी जो है. दो-दो सलमान खान होते हैं. हुबहू एक सी शक्ल. लेकिन वो होते तो एक ही बापकी औलाद हैं. मगर यहां ये दोनों सगे तो दूर की बात देश भी वो हैं जो एक दूसरे केनिशाने पर रहते हैं. इस डुप्लीकेट को देखकर आपको कुंभ का मेला भी याद आ जाएगा. थोड़ीबहुत शक्ल मिलती है तो कहा जाता हैं न कि कुंभ के मेले में बिछड़ गया था. खैर, इसबंदे की शक्ल रणवीर सिंह से मिलने का फायदा ये हुआ कि इसको टीवी से ऑफर मिलने लगेहैं. और वो खुद भी इस दुनिया में आना चाहता है.रणवीर सिंह और हम्माद शुएबरणवीर की शक्ल से मिलने वाला ये बंदा है हम्माद शुएब. पाकिस्तान के फैसलाबाद कारहने वाले हैं. 20 साल के हैं. इनकी तस्वीर देखकर कोई भी धोखा खा सकता है. मैंनेटेस्ट के लिए ऑफिस में अपने साथी को हम्माद की तस्वीरें दिखाईं तो उनका ये ही कहनाथा ये रणवीर सिंह है. जब मैंने उन्हें बताया ये डुप्लीकेट है तो चौंक गए. लेकिनहम्माद कहते हैं, 'मैं रणवीर सिंह की नक़ल नहीं करता. मुझे उनकी शख्सियत पसंद है,लेकिन मैं खुद को उनसे नहीं मिलाता, बल्कि लोग मिलाते हैं. मुझे अब तक यकीन नहींआता कि मैं रणवीर सिंह से मिलता हूं.' डॉन न्यूज़ से बातचीत में हम्माद ने बताया किमैं अपनी फोटो इन्स्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड करता रहा हूं. लोगों ने मुझे रणवीरसिंह से मिलाना शुरू कर दिया. मेरे इन्स्टाग्राम और फेसबुक फॉलोवर्स की तादादरोजाना बढ़ रही है. मैं खुद को मिलने वाले प्यार को देखकर खुश भी हूं और हैरान भी.हम्माद कहते हैं, ' मां को अपने बच्चे सबसे प्यारे होते हैं. मेरी मां कहती हैं किमैं रणवीर सिंह जैसा नज़र आता हूं, साथ ही एक बात भी कहती हैं मेरी लुक्स उनसे बेहतरहै.' अपने लुक्स के बारे में हम्माद ने बताया कि कई बार उनको रणवीर सिंह समझ लियागया. कहीं जाता हूं तो लोग धोखा खा जाते हैं. हम्माद ने बताया, 'एक बार मैं अपनेदोस्त के दफ्तर गया, जहां एक आदमी मेरे पास आया और पूछने लगा. आप वही हैं न जोफिल्मों के इश्तिहार में आते हैं.'रणवीर सिंह और हम्माद शुएबहम्माद इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हेंटीवी इंडस्ट्री से कुछ बेहतरीन ऑफर हुए हैं और मैं जल्द ही कुछ प्रोजेक्ट्स में कामकरता नजर आउंगा. हम्माद ने बातचीत में ये बात भी क्लियर कर दी कि वो अभी सिंगल हैंऔर कोई गर्लफ्रेंड भी नहीं.हम्माद शुएब घर पर ही डांस करके अपना वीडियो बनाकर इन्स्टाग्राम पर अपलोड करते हैं.Beat pe booty. #beatpebootychallenge #bollywooddance #randomA video posted by Hammad Shoaib (@hammadshoaib1) on Aug 26, 2016 at 7:09am PDT --------------------------------------------------------------------------------बेवकूफों तुम जिसका मज़ाक उड़ा रहे हो, उस शख्स से सीखो 'हीरो' कैसे बनते हैंपाकिस्तान में फेमस हो रहा है एक चाय वाला