सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. सनल कुमार शशिधरन को देख लो.और उसका 'ब्लैक ह्यूमर' देख लो. आज की तारीख में हिंदुस्तान में दो सबसे चर्चित नामहैं. साक्षी और सिंधू. पीवी सिंधू ने सिल्वर जीता है देश के लिए. रियो ओलंपिक मेंभारत का झंडा ऊंचा किया है. करोड़ों आंखों को खुशी के आंसू ला दिए. लेकिन ये हैंमलयालम फिल्मों के 'अनजाने' डायरेक्टर. इनको फिल्मों की वजह से भले कोई न जाने.लेकिन सिंधू पर फूहड़ कमेंट करने की वजह से हर कोई जानेगा. जुम्मे को जब देश जीतसेलिब्रेट कर रहा था तो ये जलकुकड़ू फेसबुक पर गंदा सा स्टेटस लिख रहे थे. ये देखो.अब इसका हिंदी में मतलब समझो. "सब कोई सिंधू की जीत सेलिब्रेट कर रहा है. मैं इस परथूक दूं तो? इतना ज्यादा सेलिब्रेट करने की जरूरत क्या है?" सनल साहब इत्ता मेहनतकरके कोई जीता है, उससे अगर लोग खुश हैं, तो आपको क्या दिक्कत है? अपनी थूक अपनेगले में ही रखो न.