The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • maharashtra bjp president son audi car rams several vehicles in nagpur

महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष के बेटे की ऑडी से मचाया उत्पात, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, दो लोग घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑडी में सवार लोग धरमपेठ में एक बीयर बार से लौट रहे थे. मेडिकल जांच में उनके ब्लड में एल्कोहल की मात्रा का भी पताया लगाया जाएगा.

Advertisement
maharashtra bjp president son audi car rams several vehicles in nagpur
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा पुलिस को बिना किसी पक्षपात के दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. (फोटो- X)
pic
प्रशांत सिंह
9 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के नागपुर में 8-9 सितंबर की दरमियानी रात एक ऑडी कार ने उत्पात मचा दिया. शहर की सड़कों पर तेजी से दौड़ती कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी. इस दौरान कार चालक ने दो लोगों को घायल भी कर दिया. गनीमत रही किसी की जान नहीं गई. अब खबर आ रही है कि ये ऑडी कार महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले के बेटे के नाम पर दर्ज है.

वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक घटना नागपुर के रामदासपेठ इलाके की है. महाराष्ट्र BJP प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत की ऑडी कार ने सोमवार तड़के (8-9 सितंबर की दरमियानी रात) इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार चालक और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया. आरोपियों की मेडिकल जांच की जा रही है.

बीयर बार से लौट रहे थे कार सवार

इलाके के सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक देर रात 1 बजे ऑडी कार सबसे पहले एक अन्य कार से टकराई. शिकायतकर्ता जितेंद्र सोनकांबले की कार से टकराने के बाद ऑडी कार एक मोपेड से भिड़ी, जिससे उसमें सवार दो युवक घायल भी हो गए. पुलिस इंस्पेक्टर अनामिका मिरझापुरे ने इंडिया टुडे को बताया,

Image embed

अनामिका मिरझापुरे ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों को तहसील पुलिस स्टेशन ले जाया गया. आगे की जांच के लिए दोनों को सीताबर्डी पुलिस भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर अर्जुन हावरे और चित्तमवार की मेडिकल जांच जारी है. हावरे को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि ऑडी में सवार लोग धरमपेठ में एक बीयर बार से लौट रहे थे. मेडिकल जांच में उनके ब्लड में एल्कोहल की मात्रा का भी पताया लगाया जाएगा. अधिकारी ने कहा,

Image embed

अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटना की पड़ताल के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

BJP नेता ने कार्रवाई की बात कही

घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र BJP प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बात को माना कि ऑडी कार उनके बेटे संकेत के नाम पर रजिस्टर्ड है. उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

BJP नेता ने आगे कहा कि उन्होंने किसी भी पुलिस अधिकारी से बात नहीं की है. बोले कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए. घटना के बाद पुलिस धरमपेठ, रामदासपेठ और मानकापुर स्थित इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

वीडियो: हाथरस में बड़ा हादसा, मैक्स और रोडवेज बस की टक्कर में 17 की मौत

Advertisement

Advertisement

()