बीते दिनों पता चला कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल खत्म होने वाला है. कपिल ने खुद हीअनाउंस किया. लल्लन बड़ा उदास हुआ. फिर देखा आखिरी एपिसोड लीक हो गया है. तो एकअच्छे इंडियन कि तरह चोरी वाला शो देखा. आखिरी शो आना था 17 जनवरी को. पर जाने येकपिल या फिर कलर्स चैनल का फैसला था कि पब्लिक को लास्ट एपिसोड कि जगह मिला बाबाजीका ठुल्लू. और शो के टाइम पर 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' नाम का शो टेलीकास्ट किया गया.लोगों को हवा भी नहीं लग पा रही है कि असल में मैटर क्या है. क्योंकि कपिल ने संडेयानी 17 जनवरी को खुद ही ट्वीट किया कि उनका लास्ट शो उसी दिन आएगा. फिर शो नहींआया. लल्लन कि तरह आप भी लीक हुआ वीडियो देखना चाहते हो तो ये रहा लिंक. सबने ऐसेआंसू बहाए. देखने वाले सब सेंटी हो गए. और हो भो क्यों न. घर-घर का फेवरेट शो रहाहै कॉमेडी नाइट्स विद कपिल. https://www.youtube.com/watch?v=rB_lO7ud1O8 लेकिन फिरसे आई गुड न्यूज. जब सुनील ग्रोवर यानी गुत्थी ने कहा कि शो 24 जनवरी को आ सकता है.अक्षय कुमार, जो इस शो के गेस्ट थे, ने ट्वीट कर के इसपर मुहर लगाईं.