कभी किसी का मोबाइल छीनता. कभी किसी की बाइक. किसी को मारने की सुपारी लेता तो कभीकिसी का अपहरण कर लेता. ये सब एक ही आदमी करता. आदमी जो अभी बालिग भी नहीं हुआ है.साउथ दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले इस नाबालिग की उम्र 17 साल है और पुलिस केमुताबिक ये 14 साल की उम्र से क्राइम कर रहा है. इसके क्राइम करने की सबसे चौंकानेवाली बात ये कि वो पहले बंदे को मारता और फिर उसकी लाश को जंगल में नमक डालकर गाड़देता.10 और 11 जनवरी को उसने अपने चार साथियों के साथ दो लोगों का अपहरण कर लिया था. एकका मोबाइल और दूसरे की बाइक लेकर वो उन्हें मारकर दफनाने की फिराक में था. पुलिस नेफुर्ती दिखाई और इसे चार अन्य साथियों के साथ धर लिया.नाबालिग होने के चलते इस आरोपी का नाम और तस्वीर नहीं जारी की गई है. (सांकेतिकतस्वीर)पुलिस का कहना है कि पिछले साल सितंबर में इस गैंग ने जिस लड़के की हत्या करके जमीनमें गाड़ दिया था, उसे निकाल लिया गया था मगर उसके कंकाल की पहचान नहीं हो पाई थी.अब इस नाबालिग ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया है कि वो लोगों को जान से मारने केबाद उसे खूब सारे नमक के साथ दफना देता था जिससे लाश जल्दी गल जाती थी. इससे पुलिसको पहचान करने में बहुत मुश्किल होती थी.अब ये आरोपी और इसके चार साथी जिनमें एक महिला भी शामिल हैं, हिसारत में हैं. पुलिसके मुताबिक इस महिला ने पिछले साल अपने भाई को मारने की सुपारी इसे दी थी. अपहरण केबाद इस शातिर आरोपी ने उसके भाई को पहले गोली मारी और फिर लाश को पैट्रोल से जलादिया था.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-शिवराज के राज में सिर क्यों मुंडवा रही हैं महिलाएं?क्यों एक लड़की की शादी के कार्ड पर लिखा गया - हमारी भूल, कमल का फूलकोहली ने पंड्या के साथ वही किया, जो सचिन ने द्रविड़ के साथ किया था