The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • illegal foreign nationals detained in gujarat after pahalgam terror attack

गुजरात में 1,024 बांग्लादेशी पकड़े गए, हर्ष सांघवी बोले- 'न भूतो न भविष्यति' कार्रवाई होगी

गुजरात के दो शहरों से कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 1024 लोगों को हिरासत में लिया गया.

Advertisement
illegal foreign nationals detained in gujarat after pahalgam terror attack
अन्य जिलों में भी छानबीन चल रही है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
26 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2025, 10:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है. गुजरात के दो शहरों से कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 1024 लोगों को हिरासत में लिया गया. इसमें अहमदाबाद में 890 और सूरत से 134 लोगों को पकड़ा गया है. विदेशी नागरिकों के पास से वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें भारत से निकाला जाएगा.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस कार्रवाई को अवैध प्रवासियों और अवैध अतिक्रमणों पर 'ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक' बताया है. यह कार्रवाई शनिवार, 26 अप्रैल को सुबह 3 बजे शुरू की गई. पुलिस ने बताया कि इस अभियान में  क्राइम ब्रांच ने SOG, EOW, जोन 6 और मुख्यालय की टीमों शामिल थीं. इसमें से ज्यादातर लोगों को अहमदाबाद शहर के चंदोला झील इलाके से पकड़ा गया.

हिरासत में लिए गए लोगों को पहले कांकरिया फुटबॉल ग्राउंड में रखा गया. इस दौरान पुलिस द्वारा इस लंबी परेड के ड्रोन वीडियो भी प्रसारित किए गए. इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस की मीटिंग हुई. इसमें गुजरात के पुलिस महानिदेशक (DGP) विकास सहाय के साथ गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल हुए.

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, 

Embed

उन्होंने आगे कहा,

Embed

इसके अलावा अहमदाबाद में DGP सहाय ने केंद्रीय एजेंसियों से हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने में सहयोग मांगा है. सहाय ने कहा कि बांग्लादेश से अवैध रूप से आए प्रवासियों को पूरे राज्य में से खोज निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिलों में निर्देश दे दिए गए हैं.

वीडियो: कैमरा देख औरत गुस्साई, दिल्ली में बांग्लादेशी की पड़ताल में क्या निकला?

Advertisement

Advertisement

()