आई गजब. पाकिस्तानी मीडिया कमाल पर कमाल करती जा रही है. आए रोज एक नया नमूनामार्केट में गिरता जा रहा है. कभी चांद नवाब. कभी कब्र से रिपोर्टिंग, तो कभी भैंसका इंटरव्यू. लेकिन ये जमीन से रिपोर्टिंग की खबरें थीं. अब पाकिस्तानी मीडिया नेजमीन छोड़कर आसमान का रुख कर लिया है. पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल का वीडियो ट्विटरपर सर रवींद्र जडेजा ने शेयर किया है. इस वीडियो में एंकर कहती है,'भारतीय फिजाओं में पाकिस्तान का नक्शा आसमान पर दिखाई देता है. आसमान पर भी आजादीका रंग छा गया है. वाघा पर भारत की तरफ पाकिस्तानी नक्शा. भारत तिलमिला उठा है. येतो कुदरत का तोहफा है. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि देखा जा सकता है. बादल आए हैंभारत की तरफ और बनाया है पाकिस्तान का नक्शा, वो भी भारत की सरजमीं पर. ऐसे मेंहमारा दुश्मन, हमारा हरीफ यानी भारत तिलमिला उठा है. स्क्रीन पर साफ देखा जा सकताहै. 14 अगस्त है. आजादी का महीना है. ऐसे में कुदरत की तरफ से मुझे ये तोहफा दियागया है.'अब ये पढ़कर हंसिएगा बाद में, पहले पानी पी लीजिए. अब पहली बात तो ये कि बादल जमीनपर नहीं, आसमान पर बनते हैं. दूजा बादलों को देखकर इंडिया तिलमिलाया कतई नहीं. औरतीसरी बात... LOL. https://twitter.com/SirJadejaaaa/status/763455628320776195-------------------------------------------------------------------------------- पाकिस्तानी रिपोर्टिंग के चंद और नमूने...हिंदी के किसी भी टीवी पत्रकार की नौकरी खा सकता है ये पाकिस्तानी रिपोर्टरपाकिस्तान में रिपोर्टर भैंस से भी सच उगलवा सकता है