पीएम मोदी को "अम्बानी और अडानी का प्रधानमंत्री" लिखकर वक़ील ने दिल्ली बॉर्डर पर आत्महत्या कर ली
सुसाइड नोट में लिखा, 'लोगों से उनका निवाला छीनकर उन्हें ज़हर खाने पर मजबूर मत कीजिए'
Advertisement

वक़ील अमरजीत सिंह बाएं, जिन्होंने आत्महत्या के पहले एक नोट लिखा और फिर ज़हर पी लिया.
दिल्ली का टिकरी बॉर्डर. यहां पर 27 दिसम्बर को पंजाब के फ़ाज़िल्का जिले के रहने वाले वक़ील ने सरकार की नीतियों और रवैये से नाख़ुश होकर ज़हर पीकर आत्महत्या कर ली. वक़ील का नाम अमरजीत सिंह हैं. उन्हें रोहतक PGI ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस मौक़े पर अमरजीत सिंह का एक कथित सुसाइड नोट भी सामने आया है. इस पत्र का शीर्षक है : तानाशाह मोदी के नाम पत्र.
उन्होंने लिखा,
अमरजीत सिंह ने आगे लिखा,
इस बारे में इंडिया टुडे की ख़बर बताती है कि पुलिस 18 दिसंबर को लिखे इस कथित नोट को वेरिफ़ाई कर रही है. पुलिस ने ये भी कहा है कि मृत वक़ील के परिजनों को सूचना दे दी गयी है.
इसके पहले भी दो लोग दिल्ली की सरहद पर आत्महत्या कर चुके हैं. सिंघु बॉर्डर के पास संत राम सिंह ने ख़ुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. कहा था कि किसानों का दर्द नहीं बर्दाश्त कर पा रहे हैं. इसके अलावा बठिंदा के रहने 22 साल के किसान ने भी दिल्ली के प्रोटेस्ट से लौटते हुए आत्महत्या कर ली थी.

.webp?width=60)

