दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से तेजी आ रही है. इस बीचWHO के एक बयान चिंता और बढ़ा दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोनावायरस का एक नया म्यूटेंट XE (ज़ी) मिला है. संगठन का कहना है कि ये नया वेरिएंटकोरोना के पिछले ओमिक्रॉन के BA.2 वेरिएंट की तुलना में 10 गुणा ज्यादा संक्रामकहै. हाइब्रिड है नया वेरिएंट ये नया वेरिएंट XE ओमिक्रोन के BA.1 और BA.2 वेरिएंटका हाइब्रिड है. फिलहाल दुनियाभर में XE वेरिएंट के कम मामले मिले हैं. WHO कीरिपोर्ट के मुताबिक, "इंग्लैंड में 19 जनवरी को XE का पहला मामला सामने आया है औरअबतक करीब 600 मामले ही सामने आए हैं. अभी तक की जांच के आधार पर ये कहा जा सकता हैकि BA.2 वेरिएंट के मुकाबले XE ज्यादा तेजी से फैलता है, हालांकि अभी इसके ऊपर औरजांच होनी बाकी है." विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि अगर आगे की जांच में भीइसी तरह के नतीजे सामने आते हैं, तो XE कोरोना का अबतक का सबसे तेजी से फैलने वालावेरिएंट होगा.यूनाइटेड किंगडम की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) की एक स्टडी के मुताबिक,वर्तमान में कोरोना के तीन नए वेरिएंट का फैल रहे हैं. इनमें XD, XE और XF शामिलहैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, XD डेल्टा के मामले ज्यादातर फ्रांस, डेनमार्क औरबेल्जियम में पाए गए हैं. इंपीरियल कॉलेज लंदन के वायरोलॉजिस्ट टॉम पीकॉक (TomPeacock) के अनुसार, XD कई देशों में फैल चुका है. वहीं XE और XF के मामले सिर्फब्रिटेन में ही मिले हैं.चीन के चांगचुन शहर में लोगों की कोविड टेस्टिंग करते स्वास्थ्यकर्मी. (फोटो: एपी)ओमिक्रोन के BA.1 और BA.2 वेरिएंट के हाइब्रिड XE के मामले सिर्फ ब्रिटेन के अंदरही पाए गए हैं और इसके कम्युनिटी ट्रांसमिसन के सबूत भी मिले हैं. वहीं डेल्टा औरओमिक्रोन BA.1 वेरिएंट के हाइब्रिड XF के मामले सिर्फ ब्रिटेन में ही पाए गए हैं और15 फरवरी के बाद से कोई भी नया मामला पकड़ में नहीं आया है.विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से ये जानकारी ऐसे समय में दी गई है, जब चीन और यूरोपके कई देशों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. चीन में तो कई प्रमुख शहरोंमें लॉकडाउन लगा दिया गया है. उधर ब्रिटेन और फ्रांस में बढ़ते मामले चिंता का सबबबन रहे हैं. भारत में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. देश के कई राज्यों में कोविडप्रोटोकॉल में छूट भी दी गई है. मास्क ना लगाने पर लगने वाले जुर्माने को हटा दियागया है.