सात साल की रेप पीड़िता के परिवार से बीजेपी विधायक बोले- थैंक्यू बोलो कि हम आए!
मंदसौर रेप पीड़िता पर शिवराज सख्ती दिखा रहे, पर उनके विधायक नंबर बढ़वाने में लगे हैं.
Advertisement

मंदसौर रेप पीड़िता के परिवार से मिलते बीजेपी विधायक और सांसद.
Quick AI Highlights
Click here to view more
मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची से हुए गैंगरेप पर पूरे देश में गुस्सा है, लेकिन नेता असंवेदनशीलता की हद पार कर रहे हैं. पीड़िता जहां जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है, वहीं नेता पीड़िता और उसके परिवार से मिलकर अपने नंबर बढ़ाने में लगे हैं.
29 जून को इंदौर के भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता और मंदसौर-नीमच से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता अस्पताल में भर्ती पीड़िता को देखने पहुंचे. वहां पर पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के बाद विधायक सुदर्शन गुप्ता ने पीड़िता के परिवार से कहा- सांसद जी का थैंक्यू करिए कि वो स्पेशल आप लोगों से मिलने आए हैं. और कोई परेशानी हो तो बता देना.
ये भी पढ़ें- वीभत्सता: सात साल की बच्ची को अगवा करके रेप किया, अब उसकी आंतें काटनी पड़ी हैं यूपी के उस BJP विधायक की पूरी कहानी, जिसपर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है मंदिर में बच्ची से गैंगरेप की पूरी कहानी, जहां पुलिसवाले ने कत्ल से पहले कहा – रुको मैं भी रेप कर लूं कठुआ गैंगरेप केस में बच्ची के पिता ने जो कहा, वो सुनकर कोई भी रो देगा त्रिशूल से रेप होते दिखाना वैसा ही है, जैसे मुहम्मद पैगंबर को बम लगाते दिखाना क्या है सासाराम रेप केस, जिसे लोग कठुआ रेप केस के जवाब में पेश कर रहे हैं? कठुआ में रेप के बाद उस बच्ची के साथ अब भी घिनौनी हरकत करने वाले कम नहीं हैं वीडियो-सासाराम रेप केस, जिसे लोग कठुआ रेप केस के जवाब में पेश कर रहे हैं
सुदर्शन गुप्ता मध्य प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं. उनका यह बयान रेप जैसे संवेदनशील मामले में आना बहुत ही शर्मनाक है. वो भी तब जब मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह इसके आरोपियों को दरिंदा बता रहे हों. मामले की तेज सुनवाई और आरोपियों को फांसी दिलवाने की बात कर रहे हों. सुदर्शन पहले भी अपने बयानों के चलते विवादों में रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने बिजली विभाग के इंजीनियर को जूते मारने की बात कही थी. मंदसौर में 26 जून को स्कूल के बाहर से सात साल की बच्ची का अपहरण कर रेप करने का मामला सामने आया था. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी का नाम इरफान और दूसरे का नाम आसिफ है. रेप पीड़ित बच्ची इंदौर के अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर के मुताबिक बच्ची के साथ रेप के बाद और दरिंदगी की गई. उसके प्राईवेट पार्ट में लकड़ी या ऐसा कुछ डाला गया, जिसकी वजह से उसकी आंते फट गई हैं. बच्ची की हालत अभी भी गंभीर है.Madhya Pradesh: BJP MLA Sudarshan asks the family of the 8-year-old alleged rape victim to thank BJP MP Sudhir Gupta for visiting them at a hospital in Indore to inquire about victim's condition. (29.06.18) pic.twitter.com/MIxhbZH5N7
— ANI (@ANI) June 29, 2018