एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. एक मालगाड़ी जा रही है. इस पर युवकों की बिल्कुलरेलमपेल भीड़ बैठी हुई है. सैकड़ों युवक. ये कहां का वीडियो है? ये युवक मालगाड़ीपर क्यों सवार हैं? सबसे पहले ये वीडियो देखिए.बिहारबक्सर में नौकरी के लिए परीक्षा देने पहुँच तो गए लौटने के लिए मालगाड़ी पर सवारहोना पड़ा 👇 pic.twitter.com/IDVKol13rS — Milind Khandekar (@milindkhandekar)December 26, 2020 वीडियो है बिहार के बक्सर जिले का. बीते रविवार यानी 20 दिसंबरका. अब वायरल हो रहा है. यहां फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा का सेंटर पड़ा था. जगह-जगहसे परीक्षार्थी यहां आ तो गए, परीक्षा भी दे ली. लेकिन परीक्षा के बाद तमाम जतन केबाद भी जाने का कोई साधन नहीं मिला. तमाम परीक्षार्थी बक्सर में ही फंसे थे. ऐसेमें सभी को एक मालगाड़ी पर सवार होकर वहां से जाना पड़ा. इस वीडियो के सामने आने केबाद एक तरफ तो बिहार, और ख़ास तौर पर बक्सर की भद्द पिट रही है. कि इतनी महत्वपूर्णपरीक्षा जहां आयोजित कराई गई, वहां से छात्रों को घर जाने का साधन तक नहीं मिल रहाथा. वहीं दूसरी तरफ रेलवे की भी लापरवाही है कि इतने छात्र जान जोखिम में डालकरमालगाड़ी पर सफर करते हुए गए. मीडिया रिपोर्ट्स में आ रही जानकारियों के मुताबिकबक्सर जिले के डुमरांव स्टेशन का वीडियो है. यहां से मालगाड़ी पकड़कर परीक्षार्थीअन्य नज़दीकी स्टेशन पहुंचे और फिर वहां से अपने-अपने साधन किए. इस साल हमारे देशने तमाम तस्वीरें देखीं, जो लंबे वक्त तक याद रखी जाएंगी. पैदल-पैदल सड़क परसैकड़ों किलोमीटर का रास्ता तय करते मजदूर, साइकल से अपनों को एक शहर से दूसरे शहरसे जाते लोग, अस्पताल के बाहर इलाज के लिए तड़पते लोग और ऐसी ही अन्य तस्वीरें.इन्हीं तस्वीरों में इस तस्वीर को भी याद रखिएगा. परीक्षा देने के बाद जान जोखिममें डालकर मालगाड़ी से घऱ जाते छात्र.