The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bageshwar dham dhirendra shastri statement on shaligram garg

भाई ने कट्टा लेकर दलित परिवार को धमकाया था, अब क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग का वीडियो वायरल हुआ था.

Advertisement
dhirendra shastri on his younger brother case
धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो: फेसबुक) और वायरल वीडियो से लिया स्क्रीनग्रैब (साभार-ट्विटर)
pic
सुरभि गुप्ता
21 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2023, 11:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने अपने छोटे भाई शालिग्राम गर्ग (Shaligram Garg) के मामले में एक वीडियो संदेश जारी किया है. शालिग्राम गर्ग पर एक दलित परिवार के शादी समारोह में देसी कट्टा लहराकर गाली-गलौज करने का आरोप है. शालिग्राम गर्ग के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. SC/ST एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं. वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि हर मामले को उनसे ना जोड़ा जाए.

'हम गलत के साथ नहीं'

बागेश्वर धाम सरकार नाम के ट्विटर अकाउंट पर जारी वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा,

Image embed
Image embed

धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने क्या किया था?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में एक व्यक्ति शादी समारोह में कट्टा लहराते हुए मारने की धमकी दे रहा था. उसके दूसरे हाथ में सिगरेट थी. वीडियो वायरल हुआ, तो पता लगा ये व्यक्ति धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग है.

आजतक से जुड़े लोकेश चौरसिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 11 फरवरी की थी. मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में कल्लू अहिरवार की बेटी की शादी थी. 11 फरवरी की रात जब अटकोहा गांव से बारात कल्लू के घर गढ़ा गांव पहुंची, तो उसमें धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई भी शामिल हुआ. बारात में मौजूद एक चश्मदीद ने घटना को लेकर बताया,

Image embed

चश्मदीद के अनुसार पूरा मामला गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ था. 

ये भी पढ़ें- कट्टा लेकर धमकाने वाले धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर केस दर्ज, लेकिन गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम गर्ग को कौन बचा रहा है?

Advertisement

Advertisement

()