जून का चौथा दिन. अहमदाबाद में शनिवार सुबह गुड मॉर्निंग वाले व्हाट्सएप मैसेज भीअपनी जगहों तक न पहुंचे होंगे. तभी सनसनी फैल गई. खबर मिली कि 5 स्विफ्ट वालों ने 8लोगों और पांच करोड़ के माल से युक्त ट्रक को लूट डाला है. अहमदाबाद-राजकोट हाईवे परकांड हो चुका था. बावला के पास की घटना है. सोना-चांदी ओर रुपयों भरा ट्रक लुट गया.इस ट्रक में 17 किलो सोने के गहने थे. कुल सामान 5 करोड़ का. देखने वाले बताते हैं.पांच जने स्विफ्ट से आए. फ़िल्मी स्टाइल में. गाड़ी ओवरटेक की. चेकिंग के बहाने ट्रकरुकवाया. ट्रक के अंदर वाले गनमैन और सिक्योरिटी को पीट-पड़ताल दिया. सिक्योरिटीवाले बंदूक भी लिए थे. उनकी बंदूक भी थपथोल के छुड़ा लिए. एक गनमैन तो भाग लिया जीबचाकर. लुटेरे पिस्तौल लिए थे. उसी की नोक पर ट्रक लूटे. सोना-चांदी भरा ये ट्रकईश्वरभाई बेचरभाई, आंगलिया पेढी का था. ट्रक में ये सारा माल-मलीदा राजकोट जा रहाथा. रात के करीबन 11 बजे के आसपास ट्रक अहमदाबाद ग्रामीण इलाके के बावला के पास येलूट हुई. लुटेरे सबको काबू में लेने के बाद ट्रक झाड़ियों में ले गए और 27 पार्सलबटोरकर स्विफ्ट में भरकर भाग गए. अब पुलिस बैठी है. ड्राइवर और सिक्योरिटी वालों सेबयान ले रही है. CCTV फुटेज की पड़ताल जारी है टाइप्स हो रखी है.