16 साल की लड़की ने अपने 12 साल के भाई का मर्डर कर दिया. वो भी अपने बॉयफ्रेंड केसाथ मिलकर. पहले उसने उसका गला रेता. फिर सबूत मिटाने के लिए उसकी बॉडी को जलाडाला. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का वाकया है. लड़की अपने परिवार के साथ बुलंदशहर केपुराना हट्टा इलाके में रहती है. मां दूसरे के घर में काम करती हैं. और बाप मजदूरीकरते हैं. लड़की के बड़े भाई-बहन भी छोटी-मोटी नौकरी करते हैं. घर चलाने के लिएलड़की और उसके छोटे भाई को छोड़कर पूरा परिवार काम पर जाता है. पड़ोसी अक्सर लड़कीकी शिकायत करते हैं कि इसका अफेयर मोहल्ले के हर लड़के से है. उनका कहना है कि जबलड़की के घरवाले काम पर चले जाते हैं, तब लड़के घर पर आते हैं. पड़ोसियों की शिकायतसे तंग आकर पेरेंट्स घर का मेन गेट लॉक करके जाने लगे थे. मंगलवार को भी वो दरवाजालॉक कर काम पर चले गए. घर में बस दोनों भाई-बहन थे. लड़की परेशान कि अब वो अपनेबॉयफ्रेंड से कैसे मिलेगी. बस उसने अपने भाई को रास्ते से हटाने का मन बना लिया.दोपहर का टाइम था. छत के रास्ते उसका बॉयफ्रेंड घर में घुस आया. उस वक्त लड़की काभाई सो रहा था. उसके साथ मिलकर लड़की ने पहले अपने भाई का गला रेता. जिससे उसी वक्तवो मर गया. सबूत साफ करने के लिए उसने डेड बॉडी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.घर से उठते धुएं को देखकर पड़ोसी वहां जुट गए. दरवाजा तोड़कर अंदर गए और आग बुझाया.लड़की वहीं पर खड़ी थी. उन्होंने लड़की के घरवालों और पुलिस को खबर भेजी. पुलिस नेलड़की को अरेस्ट कर लिया है. पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की का अफेयर चल रहा था.भाई के घर में होने की वजह से वो अपने बॉयफ्रेंड से मिल नहीं पाती थी. पुलिस ने जबलड़की से बात की, तो उसने सारी कहानी सुना डाली. उसने अपने बॉयफ्रेंड का नाम भीपुलिस को बताया, जिसके साथ मिलकर उसने अपने भाई को मारा. पुलिस जब उसे अरेस्ट करनेगई, तो पता चला कि जब बच्चे का मर्डर हुआ वो स्कूल में था. लड़की बार-बार अपनेबॉयफ्रेंड का नाम बदल-बदल कर पुलिस को बता रही है.