आज एक ऐसी लड़की का जन्मदिन है, जिसने 'भारत की नारी' को 'क्रांतिकारी लड़की' मेंतब्दील कर दिया. शुरुआत परंपरागत भारत से की और अब अपने जीवन से लोगों को सिखा रहीहै कि कैसे एक लड़की जो चाहे वो कर सकती है. साल 1994 टीवी के लिए जितनाक्रांतिकारी रहा, उतना ही साल 2003 भी रहा. 1994 में सीरियल जगत में क्रांति आई थी,तो 2003 में स्पोर्ट्स जगत में. दोनों ही फील्ड अलग थे. लेकिन क्रांति लाने वालीलड़की एक ही थी. और वो लड़की थी मंदिरा बेदी. ये नाम आपके दिमाग में 10 सालों कीरील घुमा देता है. सीरियल 'शांति' में मंदिरा नॉन-ग्लैमरस थीं. एक लड़की जो पहनावेसे मॉडर्न नहीं थी, लेकिन इरादों से चट्टान थीं. फिर 2003 में मंदिरा पहनावे से भीमॉडर्न बनीं और मर्दों के वर्चस्व (जेंटलमेंस गेम ही न कहते हैं?) वाली फील्ड यानीक्रिकेट में सेंध मारी. वहां ये होस्ट बनी थीं. चाहे एक्टिंग हो या होस्टिंग, वोदोनों ही रोल में एकदम फिट बैठतीं. शांति हो या आईसीसी वर्ल्ड कप की होस्टिंग दोनोंही जगह इन्होंने अपनी छाप छोड़ी है. सीरियल में इनकी लड़ाई फेमस हुई और खेल केमैदान में इनकी नॉलेज, जब कहा जाता था कि लड़कियां खेल नहीं समझतीं. शांति मेंएक्टिंग के अलावा मंदिरा की लंबी बिंदी और उनका लुक बहुत फेमस हुआ था, वहीं 2003में किक्रेट मैदान में इनकी साड़ी. पंजाबी लड़की कलकत्ता में पैदा हुई, मुंबई मेंमुकाम साल 1972 में आज ही के दिन (15 अप्रैल) कलकत्ता में मंदिरा बेदी का जन्म हुआथा. इनके पिता का नाम वीरेंद्र सिंह बेदी और मां का नाम गीता बेदी है. मंदिरा कीपढ़ाई कैथेड्रल और जॉन कोनॉन हाई स्कूल से हुई है. ग्रेजुएशन संत जेवियर कॉलेज सेहुआ. शांति सीरियल में आने से पहले मंदिरा ऐड गुरु प्रहलाद कक्कड़ के साथ काम कररही थीं. एक बार शूट के दौरान शांति सीरियल के लेखक और डायेरक्टर आदि पोचा नेमंदिरा को देखा. और ऑडिशन में आने के लिए कहा. आदि ने ऑडिशन के लिए ट्राउजर औरजैकेट में आने के लिए कहा था पर मंदिरा टीशर्ट और जींस में आई थीं. दूसरे राउंड केऑडिशन में मंदिरा साड़ी में आई थी. तब आदि पोचा को लगा कि शांति का रोल मंदिरा सेबेहतर कोई नहीं कर सकता है. पहले ये शो एक साल तक ही चलना था पर पॉपुलैरिटी की वजहसे चार साल तक चलता रहा. शांति सीरियल के लिए मंदिरा को हिंदी पर काफी काम करनापड़ा क्योंकि वो ज्यादातर अंग्रेजी ही बोलती थीं. मंदिरा 1994 में टीवी में आईं औरएक साल बाद बॉलीवुड में भी पहुंच गईं. मंदिरा की पहली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया लेजाएंगे' थी. यहां भी मंदिरा ने शांति सीरियल की तरह सिंपल और नॉन-ग्लैमरस रोलनिभाया था. इसके बाद उनको फिल्में तो मिलीं पर कोई बहुत बड़ा रोल नहीं मिला. 22 सालके करियर में मंदिरा ने 13 फिल्में की हैं. जिसमें 2 तमिल भाषा में भी थीं. लेकिनइनके खाते में हिट फिल्म के नाम पर सिर्फ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' है. पर वोटीवी पर बनी रहीं. मंदिरा ने अपने टीवी करियर में दर्जनों टीवी शो किए हैं. इनमेंएक्टिंग के अलावा होस्टिंग भी शामिल है. 'सीआईडी', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी','इंडियन आइडल', 'फेम गुरुकुल', 'डील या नो डील' ये कुछ टीवी शो हैं, जिनमें मंदिराने काम किया है. फिर 2003-2007 के आईसीसी वर्ल्ड कप, 2004 में चैंपियन्स ट्रॉफी,2006 में सोनी मैक्स के लिए IPL-2 की होस्टिंग भी वो कर चुकी हैं. मंदिरा ने एकन्यूजपेपर को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि शांति एक मजबूत कैरेक्टर था. इस रोल कीवजह से वो निजी जीवन में काफी मजबूत हुईं. उनके मुताबिक शांति के सेट पर जब भी खराबखाना मिलता था तो वो सबके हक के लिए वहां भी आवाज उठाती थीं. 1999 में मंदिरा बेदीने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राज कौशल से शादी कर ली. मंदिरा और राज का एक बेटाहै. उसका नाम वीर है. फिटेनस फ्रीक और फैशन डिजाइनर: मंदिरा सिर्फ एक्टिंग औरहोस्टिंग में ही एक्टिव नहीं हैं. वो मॉडल और फैशन डिजाइनर भी हैं. 2014 लक्मे फैशनशो में मंदिरा ने अपना साड़ी कलेक्शन भी लॉन्च किया था. फिटेनस को लेकर भी बेहद सजगहैं. एक बच्चे की मां और 44 साल की मंदिरा फिटेनस की वजह से आज भी काफी यंग लगतीहैं. रोजाना जिम में घंटों पसीना बहाती हैं ताकि खुद को फिट रख सके. बेटे वीर केजन्म के समय मंदिरा का वजन काफी बढ़ गया था. जन्म के कुछ महीने बाद ही जिम और योगाकी मदद से मंदिरा ने अपना 22 किलो वजन कम कर लिया था. फिटेनस मंदिरा के लिए इतनीजरूरी है कि वो कहीं भी जाती है, अपना जॉगिंग शू साथ ले जाना नहीं भूलती.कंट्रोवर्सी: 1. 2007 में पीठ पर 'ओमकार' का टैटू बनवाने को लेकर विवाद में फंसीथीं. 'ओमकार' सिखों का धार्मिक प्रतीक माना जाता है. रैंप पर डांस करते समय ये टैटूमंदिरा की पीठ पर दिखा था. इससे सिख संप्रदाय के लोग आहत हो गए थे. शिरोमणिगुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने 'ओमकार' टैटू गुदवाने के लिए मंदिरा को माफी मांगने कोकहा था. 2. 2007 में ही मंदिरा एक और विवाद में फंसीं. वो सेट मैक्स पर क्रिकेटविश्व कप फाइनल मैच के दौरान एंकरिंग कर रही थीं. इस शो में मंदिरा ऐसी साड़ी पहनकरआई थीं, जिस पर विश्व कप में भाग लेने वाले सभी देशों का झंडा बना था. और तिरंगामंदिरा के घुटने के नीचे प्रिंट था. ये देखकर दर्शकों ने मैसेज भेजना शुरू कर दिया.इसके बाद मंदिरा को साड़ी बदलनी पड़ी थी.