जब भी गैंगस्टर्स की बात होती है तो कोई औरत दिमाग में नहीं आती है. सूट पहने डॉनकोर्लियोन की इमेज दिमाग में आती है. या फिर किसी ड्रग लॉर्ड की जिसके अगल-बगल मेंलड़कियां खड़ी होती हैं. जाहिर सी बात है कि ये इमेज फिल्मों से ही आई है. बहुतसारे ऐसे लोग भी हैं जिन पर फिल्में नहीं बनी हैं पर वो भी उतने ही धाकड़ हैं. इसकातिल लिस्ट में लड़कियां भी हैं. जो गैंग चला रही हैं. उतने ही रौब से. खूबसूरत भीहैं किसी एक्ट्रेस की तरह और खतरनाक भी हैं किसी शार्क की तरह. आइए पढ़ते हैं इनकेबारे में:1. क्लॉडिया फेलिक्सइनको मैक्सिको का किम कर्दाशियां कहते हैं. ट्विटर पर इनके हजारों फॉलोवर हैं.एके-47 के साथ अपनी हाई-फाई लाइफस्टाइल की फोटो डालते रहती हैं. मार्केट में अफवाहहै कि माफिया गैंग लॉस एंट्रेक्स की नई बॉस बन गई हैं ये. इस ग्रुप में खतरनाकहिटमैन रहते हैं. जो सुपारी लेकर किसी को ठोंक देते हैं. क्लॉडिया ने अभी इस बात कोकंफर्म नहीं किया है. जब तक फोटो नहीं डालेंगी, पता कैसे चलेगा.2. एना चैपमैन2010 में अमेरिका से एक खबर आई. एना चैपमैन की गिरफ्तारी का. अमेरिका की बात पर कोईयकीन कर ही नहीं रहा था. अमेरिका बार-बार कह रहा था कि एना रशियन स्लीपर एजेंट हैं.दस खूंखार लोगों को अपने अंडर रख काम करवाती हैं. इनको जेम्स बांड की फिल्मों कागैंगस्टर माना जाता है. अमेरिका ने इनको वापस भेज दिया. पर रूस में जाकर एना चुपनहीं बैठीं. मॉडलिंग की और एंकर बन गईं.3. मारिया लिसियार्डीनेपल्स शहर के कमोरा फेमिली की बॉस हुआ करती थीं मारिया. पूरी फेमिली ही गैंगस्टरथी. हाइट में छोटी सी हैं मारिया पर माफिया फेमिली में पूरी इज्जत थी. अब ये देखिएकि मारिया के अंडर में ही इस गैंग ने वेश्यावृत्ति से पैसा बनाना शुरू किया. कमउम्र की लड़कियों को खरीदा जाता और ड्रग के धंधे में धकेल दिया जाता. जब उनकी उम्रथोड़ी ज्यादा हो जाती तो उनको मार दिया जाता था. क्योंकि उनसे बिजनेस नहीं हो पाताथा और बहक कर पुलिस के पास जाने के चांसेज हो जाते थे.4. थेल्मा राइटफिलाडेल्फिया में ड्रग का धंधा बहुत चलता है. जैकी राइट इस धंधे के बड़े खिलाड़ीथे. पर इस खेल के खिलाड़ी रिटायर नहीं होते हैं.1986 में उनका कत्ल हो गया. उसकेबाद इनकी विधवा थेल्मा राइट ने गैंगस्टर क्वीन का ताज ले लिया. उसके बाद कोकीन औरहेरोईन का जो धंधा शुरू हुआ कि ये माफिया ग्रुप पैसे कमा कमा के थक गया. थेल्मा कभीपकड़ी नहीं गईं. खेल के नियमों को बदलते हुए थेल्मा ने रिटायरमेंट ले लिया था. बादमें किताब भी लिखा अपने जीवन पर.5. सैंड्रा बेल्ट्रॉनमैक्सिको की ड्रग डीलर. मीडिया ने कहा पैसिफिक की क्वीन. फेमिली ही माफिया. दोशादियां की. दोनों हसबैंड पुलिस ऑफिसर हुआ करते थे. बाद में ड्रग के धंधे में आ गए.दोनों ही मारे गए. पर सैंड्रा के बारे में किसी को पता नहीं था. पता तब चला जब इनकेबेटे को किडनैप कर लिया गया. और इनको पुलिस की मदद लेनी पड़ी. पुलिस को सालों लग गएइनके खिलाफ सबूत तैयार कर गिरफ्तार करने में. बेटे के चलते हो भी गईं. बाद में जेलसे भी छूट गईं.--------------------------------------------------------------------------------reference: thetalko.com