The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Baloch leader Mir Yar Baloch Letter to Donald Trump Says Asim Munir Gravely Misled

'पाकिस्तान में तेल है... ये कहकर असीम मुनीर ने आपको गुमराह किया', बलोच नेता ने ट्रंप को लिखा पत्र

Mir Yar Baloch ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को एक खुला पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि जनरल असीम मुनीर ने ट्रंप प्रशासन को पाकिस्तान के तेल भंडार के बारे में बहुत ज्यादा गुमराह किया है. दावा किया गया है कि मुनीर ने इस बारे में पूरा सच अमेरिका को नहीं बताया है.

Advertisement
Donald Trump and Asim Munir
मीर यार बलोच का दावा है कि असीम मुनीर ने ट्रंप को गुमराह किया है. (फाइल फोटो: एजेंसी)
pic
रवि सुमन
3 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2025, 06:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बलूचिस्तान (Balochistan) के प्रमुख नेता मीर यार बलोच (Mir Yar Baloch) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) को एक खुला पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि जनरल असीम मुनीर ने ट्रंप प्रशासन को पाकिस्तान के तेल भंडार के बारे में बहुत ज्यादा गुमराह किया है. 

मीर बलोच ने इस बात पर जोर दिया कि खनिजों के भंडार 'बलूचिस्तान गणराज्य' के हैं, न कि पाकिस्तान के. उन्होंने लिखा,

Image embed

बलोच ने आगे लिखा,

Image embed

बलोच ने पाकिस्तान की सेना की भी कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कट्टरपंथी सेना और दुष्ट आईएसआई को बलूचिस्तान के इन खनिजों का दोहन करने की अनुमति देना एक गंभीर रणनीतिक भूल होगी. ये अलकायदा और अफगानिस्तान में हजारों अमेरिकी सैनिकों की मौत के लिए जिम्मेदार प्रॉक्सी ग्रुप्स को स्पॉन्सर करते हैं. मीर यार बलोच ने आगे लिखा,

Image embed

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों की अनुमति के बिना पाकिस्तान, चीन या किसी अन्य विदेशी शक्ति को वहां की जमीन या संसाधनों का दोहन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने आगे लिखा,

Image embed
Image embed

ये भी पढ़ें: "बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं"; बलोच नेता ने किया आजादी का एलान, भारत से मांगी मदद

दरअसल, हाल ही में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच एक नया व्यापार समझौता हुआ है. ताकि दोनों देशों के तेल के भंडारों को विकसित किया जा सके. ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया कि हो सकता है एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचने लगे. 

वीडियो: बलोचिस्तान ट्रेन हाईजैक, पाकिस्तान पर भड़का चीन

Advertisement

Advertisement

()