'एयर इंडिया ने व्हीलचेयर नहीं दी, 82 साल की महिला गिरीं, अब ICU में', आरोप पर एयरलाइन क्या बोली?
महिला के परिवार ने कहा है कि उन्होंने बुजुर्ग के लिए व्हीलचेयर की बुकिंग की थी. लेकिन Air India की लापरवाही के कारण उनको समय पर व्हीलचेयर नहीं मिली. महिला पैदल नहीं चल पाईं, गिर गईं. फिलहाल वो ICU में हैं. इस पूरे मामले पर एयर इंडिया की भी प्रतिक्रिया आई है.

एयर इंडिया पर आरोप लगे हैं कि उनकी लापरवाही के कारण 82 साल की एक महिला को ICU में भर्ती होना पड़ा है. उनकी हालत गंभीर है. महिला एक लेफ्टिनेंट जनरल की विधवा हैं. रिपोर्ट है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उनको व्हीलचेयर (Air India Wheelchair) उपलब्ध नहीं कराई गई. व्हीलचेयर के लिए पहले से बुकिंग की गई थी. बुजुर्ग महिला को पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा. उनके परिवार ने दावा किया है कि वो कुछ दूर तो चल पाईं, लेकिन फिर हिम्मत हार गईं और गिर गईं.
सोशल मीडिया X पर महिला की पोती पारुल कंवर ने इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने लिखा,
उन्होंने आगे लिखा,
इसके बाद पीड़िता की तबीयत खराब होने लगी. पारुल कंवर ने लिखा,
कंवर ने बुजुर्ग महिला की 3 मार्च की तस्वीरें भी शेयर की हैं. उन्होंने बताया है कि अपने पोते की शादी में महिला बिल्कुल स्वस्थ थीं. इसके बाद 4 और 5 मार्च की तस्वीरों में उनकी हालत गंभीर दिख रही है.
ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया को दम भर सुनाया, फ्लाइट में 'टूटी सीट' मिली थी
एयर इंडिया का जवाबएयरलाइन कंपनी ने सोशल मीडिया पर पारुल कंवर से कहा कि वो उनसे कॉल पर बात करेंगे. हालांकि, पारुल इससे संतुष्ट नहीं थीं. उन्होंने लिखा कि बिना जांच-पड़ताल किए सिर्फ बहाने बनाने के लिए उनको फोन ना किया जाए. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने भी एक बयान जारी किया. उन्होंने बताया,
एयरलाइन कंपनी ने दावा किया है कि यात्री को किसी भी समय व्हीलचेयर या किसी अन्य सहायता से इनकार नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि कंपनी ने महिला के परिवार से संपर्क किया है.
वीडियो: एयर इंडिया पर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान? टूटी और धंसी हुई सीट पर किया सफर

.webp?width=60)

