The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan King and Ranbir Kapoor Love and War to clash on Eid 2026

शाहरुख खान Vs. रणबीर कपूर! ईद 2026 में बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है

Animal की कामयाबी के बाद Ranbir Kapoor के फैन्स सोशल मीडिया पर लिखने लगे कि वो इस देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. इस क्लैश से पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी.

Advertisement
shah rukh king ranbir kapoor love and war
शाहरुख ने अपनी फिल्म 'किंग' के लिए सलमान खान वाला रास्ता चुना था.
pic
यमन
14 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2024, 02:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sanjay Leela Bhansali Love And War नाम की बड़ी फिल्म बना रहे हैं. कास्ट में Ranbir Kapoor, Alia Bhatt और Vicky Kaushal हैं. पहले खबर आई थी कि ये फिल्म 2025 में रिलीज़ की जाएगी. लेकिन अब मेकर्स का प्लान बदल गया है. बताया जा रहा है कि इसे ईद 2026 यानी 20 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा. उसी समय राम नवमी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहार भी हैं. मेकर्स चाहते हैं कि इन छुट्टियों का पूरा इस्तेमाल किया जाए. ये फिल्म अक्टूबर 2024 में फ्लोर पर जाने वाली है. ‘लव एंड वॉर’ ईद 2026 पर रिलीज़ होने वाली इकलौती बड़ी फिल्म नहीं है. हाल ही में खबर आई थी कि Shah Rukh Khan और Suhana Khan की King भी इसी दिन रिलीज़ होगी. इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर सीधी भिड़ंत होने वाली है.    

पिंकविला की एक रिपोर्ट में ‘किंग’ की रिलीज़ डेट को लेकर बताया गया:

Embed

Embed

रिपोर्ट में आगे बताया गया: 

Embed

रिपोर्ट के मुताबिक अगर मेकर्स को ज़रूरत लगी तो अगले साल अगस्त या सितंबर तक इसकी शूटिंग चलेगी. इसके बाद फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा. सोर्स ने बताया:

Embed

‘किंग’ एक एक्शन फिल्म होने वाली है. यहां शाहरुख एक गैंगस्टर बनेंगे और सुहाना उनकी शागिर्द के रोल में नज़र आएंगी. अभिषेक बच्चन फिल्म के विलन हैं. दूसरी ओर ‘लव एंड वॉर’ एक एक्शन-रोमांस फिल्म है. इस फिल्म में रणबीर का जो किरदार है, उसमें हीरोइज़्म के साथ एक साइकॉटिक एंगल भी है.   
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: Suhana Khan की फिल्म King के असल किंग तो Shahrukh Khan होंगे

Advertisement

Advertisement

()