शाहरुख खान अपनी हर फिल्म को खुद बैठकर एडिट करते हैं - विशाल पंजाबी
Vishal Punjabi ने बताया कि कैसे उन्होंने Shah Rukh Khan की नौकरी की वजह से अपना कॉलेज छोड़ दिया था.

Vishal Punjabi एक Celebrity Wedding Filmmaker हैं. Ranveer Singh-Deepika Padukone से लेकर Virat Kohli-Anushka Sharma की शादी को उन्होंने ही शूट किया था. बीते कुछ दिनों से विशाल लगातार इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने Shah Rukh Khan के बारे में बात की. बताया कि जब वो लंदन में रहते थे तब उन्होंने शाहरुख को लेटर लिखा, और फिर उनके साथ काम करने लगे. DJ Simz नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में विशाल ने बताया,
विशाल ने बताया कि वो तब 19 साल के थे. छह महीने पहले ही कॉलेज जॉइन किया था. जैसे ही उन्हें शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला, उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया. उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया,
आगे विशाल ने शाहरुक की एडिटिंग स्किल पर बात की. उनका कहना था,
बता दें कि फिलहाल शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की तैयारी में व्यस्त हैं. इस एक्शन फिल्म में सुहाना खान भी उनके साथ नज़र आएंगी. हाल ही में खबर आई थी कि अभिषेक बच्चन फिल्म के विलन होंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक इकलौते विलन नहीं होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक,
‘किंग’ को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे. वहीं सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के एक्शन की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ली है. मेकर्स का प्लान है कि 2025 में ‘किंग’ को रिलीज़ किया जाए.
वीडियो: ह्यू जैकमैन ने बताया कि शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म बनाने को लेकर बातचीत हुई

.webp?width=60)

