21 मई, 1999. सेट मैक्स चैनल वालों के लिए वैसा ही पावन दिन जब पृथ्वी पर भगवानअवतरित होते हैं. यही वो महान तारीख है, जब ‘हीरा ठाकुर’ हुए थे. जिन्हें आगे चल केमैक्स वालों ने गोद ले लिया. 20 साल पूरे हो गए इस दुर्घटना को. अब हम ‘हुआ छोकराजवां रे’ वाला गौहर ख़ान का डांस तो नहीं दिखा सकते, लेकिन ख़ुशी हमें भी उतनी ही हुईहै जितनी समस्त भारतवर्ष को. खैर ये सब छोड़ते हुए आज इसका हैप्पी बड्डे मनाने का मनहै हमारा. तो आज हम इस कालजयी फिल्म के बहाने हीरा ठाकुर की बात करेंगे. वो आदमी जोक्यूटियापे की तमाम सीमाएं लांघ चुका है. बकौल हीरा की एक्स ‘गरिल-फिरेंड’, हीराजैसा पैदा हुआ था वैसा ही है, सिर्फ कद बड़ा हुआ है. और कपड़े पहनने लगा है. जो बातगौरी नहीं जानती वो ये कि यही बात हीरा की क्यूटनेस का एक्स फैक्टर है (जो भी वोहोता हो). हीरा क्यूट तो है ही, हिम्मती भी कम नहीं है. अरे जो आदमी पूरी फिल्म मेंअपनी एक्स गर्लफ्रेंड का वॉइस ओवर सुनते हुए नहीं डरा, उसकी हिम्मत पर कौन शक़ करसकता है! हीरा ठाकुर इतना प्यारा है, इतना प्यारा है, इतना प्यारा है कि हम बतानाही नहीं चाहते कितना प्यारा है. बस ये अटल सत्य जान लीजिए कि हमें उससे बेइंतेहा,बेशुमार, बेशर्मी की हद तक प्यार है. वजहें आपको बताते हैं.1.हीरा ठाकुर इकलौता ऐसा आदमी है जो आधे किलोमीटर दूर से गाना गा कर बच्चा सुला सकताहै. और वो भी लोरी नहीं बल्कि प्रेमगीत! इतनी काबिलियत वाले इंसान से मिल के आप कुछनहीं कर सकते. सिवाय बलिहारी जाने के. नीलेश मिसरा के शो से ज़्यादा तगड़ी नींद कीखुराक अपना हीरा ठाकुर दे सकता है. इधर गाना शुरू, उधर पूरा गांव मानो गांजे के नशेमें. और ये कोई छोटी-मोटी उपलब्धि नहीं है.https://www.youtube.com/watch?v=ahRhcmRLZZw2.हीरा ठाकुर ही वो अकेला शख्स है जिसके ऊपर कुमार शानू और सोनू निगम, दोनों काप्लेबैक बराबर खराब लगता है. समझ में नहीं आता कि ये बंदा बिना सुदेश भोसले केसर्वाइव कैसे कर गया? और कुछ नहीं तो उससे खुद गवा लेते. लेकिन सोनू निगम! शिव शिवशिव! https://www.youtube.com/watch?v=0ioyXIUSA_43.हीरा ठाकुर सिर्फ डांस कर के वाइफ को प्रेग्नेंट कर सकता है. इस तरह वो तमाम सेक्सक्लिनिक्स, हाशमी दवाखाने, जो लिंगवर्धक दवाएं बेचकर आपको संतान प्राप्ति की गारंटीदेते हैं, सबको ठेंगा दिखा देते हैं. बायोलॉजी को इतनी खुली चुनौती मानव इतिहास मेंपहले किसी ने दी हो, ऐसा हमें तो याद नहीं. एक ही गाने में इश्कबाज़ी भी, प्रेगनेंसीभी, डिलीवरी भी. यहां तक कि बच्चा 7-8 साल का भी हो जाता है और उसकी अम्मा कलेक्टरभी बन जाती है. टाइम मशीन अगर दुनिया में कहीं है तो वो हीरा ठाकुर के पास ही है.https://www.youtube.com/watch?v=Z74jj--qCxY4.हीरा ठाकुर से बड़ा फेमिनिस्ट उस ज़माने में पचास-पचास कोस दूर तक नहीं था. उसने जबबस सेवा शुरू की तो उसके चेलों ने एक महिला को कंडक्टर बना दिया. तब हीरा ठाकुर नेउसे नौकरी से निकाल ऑब्जेक्टिफिकेशन से बचाया. ट्रांसपोर्टेशन की दुनिया में इससेज़्यादा क्रांतिकारी घटना सिर्फ तभी हुई थी, जब पहिये का अविष्कार हुआ था. फिर इतनीमात्रा में इकट्ठी क्रांति कभी नहीं आई. नारी उत्थान में उसका ये योगदान सोने कीकलम से मखमल की चादर पर लिख कर बकिंगहैम पैलेस में टांग दिया गया है. उसके बाद हीराठाकुर ने पत्नी को जबरन कलेक्टर बनाया. इसे कहते हैं प्रगतिशील.https://www.youtube.com/watch?v=-aJJy38ohdQ5.तरक्की को जिस रफ़्तार से हीरा ठाकुर के जीवन में उतरते देखा लोगों ने वो सिर्फ तभीमुमकिन है जब आप हीरा ठाकुर हो. और कोई विकल्प ही नहीं है. एक बस बना के आप इतनापैसा छाप लेते हो कि कुछ ही दिनों में बाप के नाम पर अस्पताल खड़ा हो जाता है. मुझेतो लगता है कि सूर्यवंशम अगर और आगे चलती तो हीरा ठाकुर हर एक गांव वाले को पर्सनलस्पेस शटल गिफ्ट करते दिखाई देते. पर ये हो न सका और कमबख्तों ने कोई सिक्वल भीनहीं बनाया फिल्म का. https://www.youtube.com/watch?v=Aewka9STMyg तो आइए इस पावनअवसर पर सब लोग सच्चे दिल से प्रार्थना करते हैं कि हीरा ठाकुर नाम के इस कोहिनूरकी चमक सदा बनी रहे. चाहे दुनिया डूब जाए, चाहे एलियंस का हमला हो जाए, चाहे क़यामतका दिन आ पहुंचे, चाहे इवॉल्युशन की प्रक्रिया में धरती का नामोनिशान मिट जाए, बससेट मैक्स चैनल और हीरा ठाकुर बचा रहे. हमें और कुछ नहीं चाहिए प्रभु!--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:नाग-नागिन की वो झिलाऊ फिल्में, जो आपको किडनी में हार्ट अटैक दे जाएंगीनाम से नहीं किरदार से जाने जाते हैं ये कलाकारकुमकुम भाग्य में अटके दुखियारों, ये 5 TV शो देखो6 विवादित फिल्में जिनमें धाकड़ औरतें देख घबरा गया सेंसर बोर्ड