20 मार्च 2021 (अपडेटेड: 20 मार्च 2021, 05:57 AM IST)
अल्का याज्ञ्निक (इनसेट) ने अपना पहला गाना 1980 में फिल्म "पायल की झनकार" के लिए गाया था. बाद में उनकी सबसे लोकप्रिय पहचान 90 के दशक के रोमैंटिक गानों से बनी. कुछ वैसे ही मिजाज का गाना है गोविंदा-जूही चावला स्टारर "दिल चाहे किसी से". फिल्म है "दीवाना मस्ताना." (फोटोः यूट्यूब)
Small
Medium
Large
Quick AI Highlights
Click here to view more
अलका याज्ञ्निक की मां क्लासिकल सिंगर थीं. उन्हीं की महत्वाकांक्षा थी कि वे छह की उम्र में गाने लगीं. साल रहा होगा 1972. इतनी कम उम्र में जब बच्चे बोलना भी नहीं सीखते वे ऑल इंडिया रेडियो पर परफॉर्म करती थीं. फिर मां उन्हें फिल्मों में गवाने की कोशिश करने लगीं. राज कपूर से मिलवाया. राज कपूर ने कंपोजर लक्ष्मीकांत जी से मिलवाया. यहां से एक शुरुआत हुई. साल 1980 में अलका ने अपना पहला फिल्मी गाना गाया. मूवी थी राजश्री प्रोडक्शन की 1980 में आई 'पायल की झनकार.' उसके अगले साल उन्होंने अमिताभ बच्चन के बहुत चर्चित गीत 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' का फीमेल वर्जन गाया था. इसके बाद के करियर में उन्होंने हर बड़े कंपोजर के लिए गाया. हर बड़े मेल गायक के साथ डुएट किया. प्लेबैक सिंगिंग की. 90 के दौर में जो गाने जबरदस्त हिट हुए उनमें अलका के गाने भी प्रमुखता से थे. हिंदी फिल्मों के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में उनका नाम हमेशा प्रमुखता से लिया जा सकेगा. 20 मार्च 1966 को कोलकाता में जन्मी अलका आज 53 की हो गई हैं. उनके काम को याद करने के लिए हम लाए हैं 36 ऐसे गाने जो हमारे हिसाब से श्रोताओं-दर्शकों को बहुत पसंद आएंगे. ये ऐसे गाने हैं जो प्यार करने वालों को अनूठा भावनात्मक चरम देते आए हैं और देते रह सकते हैं. जब ये गाने आए थे, तब जो भी जवानी में कदम रख रहे थे वे लड़के-लड़कियां बता सकेंगे कि इन गीतों ने उन्हें प्रेम की कैसी सपनीली दुनिया में स्थानांतरित कर दिया था.
ख़ैर, अपने हिस्से के अहसास यहां सुनकर करें.
अलका के उन गीतों के लिंक भी कमेंट्स में शेयर करें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद रहे हैं.
अपने दौर की वो यादें भी शेयर करें जो बाद के दौर के लोग शायद न समझ पाते हों.
#1. पायलिया..
- दीवाना (1992)
#2. इस दीवाने लड़के को
- सरफरोश (1999)
#3. एक दो तीन
- तेज़ाब (1988)
#4. ऐसा लगता है
- रिफ्यूजी (2000)
#5. तू शायर है
- साजन (1991)
#6. प्यार के लिए चार पल कम नहीं थे कभी तुम नहीं थे, कभी हम नहीं थे
- दिल क्या करे (1999)
#7. वादा रहा सनम
- खिलाड़ी (1992)
#8. गली में आज चांद निकला
- ज़ख़्म (1998)
#9. राह में उनसे मुलाकात हो गई
- विजयपथ (1994)
#10. इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो
- चमत्कार (1992)
#11. दिल चाहे किसी से प्यार करूं
- दीवाना मस्ताना (1997)
#12. तुम पास आए
- कुछ कुछ होता है (1998)
#13. मेरी सांसों में बसा है तेरा ही इक नाम
- और प्यार हो गया (1997)
#14. परदेसी
- राजा हिंदुस्तानी (1996)
#15. ऐ मेरे हमसफर इक ज़रा इंतजार
- कयामत से कयामत तक (1998)
#16. धीरे धीरे प्यार को बढ़ाना है
- फूल और कांटे (1991)
#17. जब दिल न लगे दिलदार
- कुली नंबर 1 (1995)
#18. प्यार नहीं करना जहान सारा कहता है
- कच्चे धागे (1999)
#19. एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे
- यस बॉस (1997)
#19. दिल देता है रो रो दुहाई किसी से कोई प्यार न करे
- फिर तेरी कहानी याद आई (1993)
#20. जीता था जिसके लिए
- दिलवाले (1994)
#21. घूंघट की आड़ से
- हम हैं राही प्यार के (1993)
#22. आएगी हर पल तुझे मेरी याद हां इस मुलाकात के बाद
- आंदोलन (1995)
#23. पालकी में होके सवार चली रे
- खलनायक (1993)
#24. आये हो मेरी ज़िंदगी में तुम बहार बनके
- राजा हिंदुस्तानी (1996)
#25. जाती हूं मैं
- करण अर्जुन (1995)
#26. तुमसे मिलने को दिल करता है
- फूल और कांटे (1991)
#27. आज है सगाई
- प्यार तो होना ही था (1998)
#28. हमें जब से मोहब्बत हो गई है ये दुनिया ख़ूबसूरत हो गई है