The Lallantop
Logo

लैपटॉप की सारी दिक्कतें दूर कर देगा माइक्रोसॉफ्ट का ये एप

मेमोरी से लेकर सिस्टम लॉग और स्टोरेज मैनेजमेंट तक, सारी दिक्कतों का समाधान एक ही जगह पर.

Advertisement

विंडोज लैपटॉप या कंप्यूटर समय के साथ थोड़े स्लो हो जाते हैं. मेमोरी से लेकर स्टोरेज तक की दिक्कत होने लगती है. टेम्पररी फ़ाइल का गुच्छा सिस्टम के अंदर पैठ बना लेता है. बिना लाग लपेट के कहें तो बैटरी की हेल्थ से लेकर सिस्टम का ओवरऑल परफॉर्मेंस ही खराब हो जाता है. वैसे इस कंडीशन से निपटने के लिए कुछ तरीके हैं जरूर, लेकिन वो कितने कारगर हैं वो सभी को पता है. दूसरा, इसमें से ज्यादातर तरीके थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए अपना काम करते हैं. कितना अच्छा होता अगर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी खुद इसका इलाज कर देती! अच्छा हो गया है, क्योंकि कंपनी ने इसके लिए एक टूल (Microsoft PC Manager) लॉन्च कर दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement