क्या आप भी वॉट्सऐप (WhatsApp के नए-नवेले फीचर वॉट्सऐप कम्युनिटी (WhatsApp Communities) को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे? आप भी ग्रुप और कम्युनिटी में कंफ्यूज हो गए हैं. चिंता मत कीजिए, आप अकेले नहीं हैं. और भी लोग हैं जो ऐसे ही थोड़े परेशान हैं. लेकिन आपकी परेशानी का हल हमारे पास है. हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि आखिर ये नया फीचर है क्या, कैसे इस्तेमाल करना है और कहां करना है.
WhatsApp Communities और ग्रुप में दिमाग घूम गया है? हम समझाते हैं!
वॉट्सऐप कम्युनिटी से एक साथ हजारों लोगों को जोड़ा जा सकता है.


वॉट्सऐप तकरीबन हर पखवाड़े नए-नए फीचर अपने यूजर्स के लिए लॉन्च करता है. कुछ दिनों पहले जिस फीचर की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो है ऑनलाइन दिखने और नहीं दिखने की चॉइस. आजकल कम्युनिटी फीचर की खूब चर्चा है. वैसे तो महीनों पहले इसके बारे में खुद मेटा (Meta) के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने दुनिया को बताया था. लेकिन पिछले हफ्ते ही ये एंड्रॉयड (Android) और आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया. लेकिन दूसरे फीचर्स के मुकाबले इससे जुड़े कई सारे सवाल हैं. हम एक-एक करके उसके जवाब आपको देने की कोशिश करेंगे.
वॉट्सऐप कम्युनिटी मुख्य रूप से ग्रुप्स के लिए है. अभी तक आप ऐप के अंदर अलग-अलग ग्रुप बनाकर चैट करते थे. लेकिन नया फीचर यूजर्स को सब ग्रुप्स बनाने, मल्टीपल थ्रेड्स, चैनल अनाउंसमेंट करने जैसी सुविधाएं देता है. ऐप में एक कम्युनिटी बनाकर उसमें एक तरह के कई ग्रुप्स (जैसे स्कूल या ऑफिस के एक से अधिक ग्रुप्स) ऐड किए जा सकते हैं. एक ही मैसेज को एक साथ कई ग्रुप में शेयर किया जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा ही फीचर वॉट्सऐप के प्रतिद्वंद्वी टेलीग्राम में पहले से ही उपलब्ध है. यूजर 50 ग्रुप्स की एक कम्युनिटी बना सकता है. आप अनाउंसमेंट ग्रुप में 5000 मेंबर्स एक साथ जोड़ सकते हैं. कम्युनिटी का नाम रखने के लिए आपको 24 कैरेक्टर मिलेंगे.
कैसे बनेगी वॉट्सऐप कम्युनिटी?अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आपने नोटिस किया होगा कि चैट स्क्रीन पर कैमरा आइकन अब ऊपर चला गया है. स्क्रीन पर नीचे की तरफ आपको एक नया आइकन नजर आएगा जो कम्युनिटी का है. एंड्रॉयड यूजर्स चैट स्क्रीन के सबसे ऊपर लेफ्ट में इसको देख सकते हैं. एक बात का ध्यान रखिए, आप सिर्फ उन ग्रुप को ऐड कर पाएंगे जिनके आप ऐडमिन हैं या फिर जो ग्रुप आपने खुद बनाए हैं.
# सबसे पहले कम्युनिटी आइकन पर क्लिक कीजिए.
# Start a Community पर टैप कीजिए.
# नाम और किस बारे में है वो बताना होगा.
# आप फोटो आइकन पर क्लिक करके फोटो भी ऐड कर सकते हैं.

# अब नया ग्रुप बनाइए या फिर पहले वाले को ऐड कीजिए.
# आप जो भी ग्रुप ऐड करेंगे वो आपको कम्युनिटी होम स्क्रीन पर नजर आएंगे.
# कम्युनिटी को ग्रुप आइकन पर क्लिक करके भी एक्सेस किया जा सकता है.
# कम्युनिटी का चैट आइकन भी आपको मेन स्क्रीन पर नजर आएगा.
वीडियो: अब एक स्मार्टफोन और 4 अलग-अलग डिवाइस पर वॉट्सऐप चलेगा!














.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)



