लेकिन दिमाग को शांत रखना बेहद ज़रूरी है. ऐसा करने के लिए मेडिटेशन और योग आपकी मदद कर सकते हैं. अगर आपने कभी ये चीजें नहीं की हैं तो आप शुरू करने के लिए कुछ ऐप्स की मदद ले सकते हैं. आपकी सहूलियत के लिए हम 5 बढ़िया मेडिटेशन और योग ऐप यहां पर लिस्ट कर रहे हैं. Calm - Meditate, Sleep, Relax

Calm ऐप काफी पॉपुलर है.
ये ऐप आपको घबराहट, स्ट्रेस और ऐसी ही दूसरी दिक्कतों का सामना करने में मदद करता है. इस ऐप में ऐसी मेडिटेशन एक्सरसाइज़ेस हैं जो हर कोई कर सकता है. इनकी मदद से आप रिलैक्स फ़ील करते हैं और ऐंग्जायटी, स्ट्रेस वग़ैरह कम हो जाती है. ये ऐप आपको बेडटाइम स्टोरीज़ सुनाता है जिसकी मदद से आपको सोने में मदद मिलती है और नींद बेहतर होती है. इस ऐप पर मौजूद ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ या सांस लेने की तकनीक दिमागी बोझ को कम कर देती है और आप अपने काम पर फोकस कर पाते हैं. ये ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर मौजूद है. Headspace: Meditation & Sleep

Headspace ऐप में आपको पेड के अलावा फ़्री कॉन्टेन्ट भी मिलता है.
काल्म ऐप की तरह हेडस्पेस भी आपको मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ से स्ट्रेस और घबराहट को कम करने में मदद करता है. इस ऐप में बहुत बढ़िया स्लीप म्यूजिक है जो आपके दिमाग को शांत करके झट से नींद दिला देते हैं. आप चाहें तो नेचर की आवाज़ें भी बजा सकते हैं जो आपको एक अलग ही फ़ील देती हैं. इस ऐप में कुछ म्यूजिक और मेडिटेशन कोर्स फ़्री भी हैं जिन्हें आप ट्रायल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ऐप भी एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर मौजूद है. Breathe: relax & focus

Breath ऐप आपको बहुत सारी ब्रीदिंग एक्सर्साइज़ सिखाता है.
आपकी ब्रीदिंग यानी कि आपकी सांस आपके मूड के हिसाब से बदलती है और इसी तरह आपका मूड भी आपकी ब्रीदिंग की वजह से बदल सकता है. बस इसीलिए ब्रीद ऐप आपको अपने मूड को कंट्रोल करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ देता है. उदाहरण के तौर पर ऐप में मौजूद The Relaxing Breath एक्सरसाइज़ अच्छी नींद दिलाने में मदद करती है. ये ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर मौजूद है. The Mindfulness App: relax, calm, focus and sleep

Mindfulness ऐप का इंटरफ़ेस काफी आसान है.
माइन्डफ़ुलनेस ऐप के नाम में ही इसके सारे काम लिखे हुए हैं. ये आपको ऐसे मेडिटेशन सिखाता है जिसकी मदद से आप स्ट्रेस और घबराहट को कम करके रिलैक्स महसूस करते हैं. ये मेडिटेशन आपको शांत होने में तो मदद करते ही हैं साथ में अच्छी नींद और अपने काम पर फोकस करने में भी मददगार साबित होते हैं. Daily Yoga | Fitness Yoga Plan & Meditation App

Daily Yoga काफ़ी पॉपुलर योगा ऐप है.
डेली योगा ऐप में शुरुआत करने वालों से लेकर योगा में अच्छा खासा एक्स्पीरीयन्स रखने वालों के लिए योग के कोर्स हैं. यहां पर मौजूद कोर्स के अलावा आप अपना प्राइवेट योग प्लान भी सेट कर सकते हैं. इस ऐप में आपको अलग-अलग टाइप के मेडिटेशन भी सीखने को मिलते हैं. ये ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर मौजूद है.













.webp?width=275)




.webp?width=120)

.webp?width=120)



