The Lallantop

WhatsApp एक साथ चार फोन पर दौड़ेगा, ये गजब फीचर काम कैसे करेगा, जानें

इस फीचर की डिमांड बहुत समय से हो रही थी.

Advertisement
post-main-image
एक साथ चार फोन पर चलेगा वॉट्सऐप.

WhatsApp ने आखिरकार वो फीचर रोलआउट कर ही दिया जिसकी डिमांड यूजर्स बहुत समय से कर रहे थे. नए अपडेट के बाद एक ही वॉट्सऐप नंबर को चार अलग-अलग (WhatsApp On Multiple Phone) फोन पर चलाया जा सकेगा. फीचर कितना जरूरी है, इस बात का अंदाजा ऐसे लगता है कि खुद मेटा के CEO Mark Zuckerberg और वॉट्सऐप के हेड Will Cathcart ने इसके बारे में सोशल मीडिया पर बात की. मल्टी-स्मार्टफोन फीचर कैसे काम करेगा और किसके काम आएगा, वो हम आपको बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
WhatsApp On Multiple Phone

मल्टीपल डिवाइस पर वॉट्सऐप चलाने का फीचर तो कई सालों से उपलब्ध है. लैपटॉप से लेकर डेस्कटॉप पर तो मक्खन की तरह चलता है, भले फोन पर इंटरनेट नहीं चल रहा हो. लेकिन गरारी फंसती थी मल्टी-स्मार्टफोन लॉगिन पर. उन लोगों के लिए तो दिक्कत और ज्यादा थी जो दो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. मगर अब दिक्कत खत्म क्योंकि अब एक साथ एक ही नंबर को चार अलग-अलग फोन पर चलाया जा सकेगा.

एक तरफ Mark Zuckerberg ने इंस्टा चैनल के जरिए इसके बारे में बताया तो दूसरी तरफ Will Cathcart ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. बताते चलें कि मेटा के मालिकाना हक वाला वॉट्सऐप बहुत दिनों से इस फीचर को टेस्ट कर रहा था. बीच में कई बार इसके रोलआउट होने की खबर भी बाहर आई थी, लेकिन अब जाकर ऐसा संभव हो पाया है. एक ही नंबर को दो फोन या उससे ज्यादा पर चलाने का प्रोसेस भी बेहद आसान है.

Advertisement

# सबसे पहले जिस फोन में वॉट्सऐप कॉपी करना है या चलाना है उसमें वॉट्सऐप डाउनलोड करें.

# अगर पहले से किसी दूसरे नंबर से वॉट्सऐप चला रहे हैं तो आपको अकाउंट डिलीट करना होगा क्योंकि अभी ऐप पर लॉगआउट का कोई ऑप्शन नहीं है.

# डिलीट करने से पहले अगर जरूरी हो तो चैट का बैकअप लेना ना भूलें.

Advertisement

# इसके बाद ऐप की स्क्रीन पर आपको नंबर इंटर करने का ऑप्शन नजर आएगा.

# यहां राइट में कॉर्नर पर हेल्प के सेक्शन में क्लिक करें.

# 'Link to existing account' का ऑप्शन नजर आएगा.

# क्लिक करते ही स्क्रीन पर क्यूआर कोड जनरेट होगा.

# कोड स्कैन करते ही आपके दूसरे फोन का वॉट्सऐप नए फोन पर लॉगइन हो जाएगा.

# आप चार फोन पर एक साथ लॉगइन कर सकते हैं.

वीडियो: जानिए वॉट्सऐप का ये नया फीचर आपके काम का है या टेंशन बढ़ाएगा?

Advertisement