The Lallantop

नोकिया ने अपना लोगो बदल दिया, और ये आपकी वजह से हुआ है!

नोकिया का मतलब सिर्फ मोबाइल फोन नहीं.

Advertisement
post-main-image
नोकिया का नया लोगो. (तस्वीर- Nokia)

नोकिया (Nokia) ने अपना लोगो बदल दिया है. वजह बड़ी दिलचस्प है. आप और हम. हमने और आपने मिलकर एक जमाने की सबसे बड़ी 'मोबाइल कंपनी' को अपना ब्रांड लोगो और साथ में रणनीति बदलने के लिए मजबूर किया है. ये सब हुआ है बार्सिलोना (स्पेन) में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress) की पूर्व संध्या पर. क्या है पूरा मामला, वो हम आपको बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

स्पेन के बार्सिलोना शहर में शुरू हो रहा है MWC. आज यानी सोमवार 27 फरवरी से स्टार्ट होने वाले इस इवेंट में दुनिया भर की स्मार्टफोन कंपनियों से लेकर टेक दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. नोकिया भी इसका एक अहम हिस्सा है और यहीं कंपनी ने अपनी नई ब्रांडिंग की घोषणा की. कंपनी के सीईओ Pekka Lundmark के बयान से लगता है कि लोगों के दिल-दिमाग में नोकिया की जो इमेज है, उसी के चलते इसके लोगों में बदलाव किया गया है. उन्होंने कहा है,

लोगों के दिमाग में आज भी यही कायम है कि हम एक सफल मोबाइल फोन ब्रांड हैं. लेकिन नोकिया सिर्फ इसके बारे में नहीं है. 

Advertisement

कंपनी ने अपने नए लोगो के साथ ब्रांड की नई रणनीति के बारे में भी बताया. नोकिया अब नेटवर्किंग के क्षेत्र में और इंडस्ट्रीज के डिजिटलीकरण पर ज्यादा फोकस करेगी. इसके साथ ही वायरलेस नेटवर्क से जुड़े प्रोडक्टस बनाने पर भी जोर देगी.  

नोकिया के स्मार्टफोन बिजनेस को साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया था. लेकिन कुछ सालों के बाद ही दिग्गज कंपनी ने इससे हाथ खींच लिए. आज की तारीख में नोकिया ब्रांड के नाम से जो स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध हैं उनका मालिकना हक ‘HMD Global’ के पास है. भले नोकिया स्मार्टफोन डिवाइस में अब बड़ा नाम नहीं हो, लेकिन इससे जुड़ी कई सारी तकनीकों के विकास में उसका बड़ा हाथ है. कंपनी 5G नेटवर्क को डेवलप करने पर काम कर रही है. इसके साथ ही 6G नेटवर्क को बनाने पर भी फोकस कर रही. सीईओ Pekka Lundmark ने पिछले साल ही इसके बारे में बताया था और साल 2030 तक इसके अस्तित्व में आने की उम्मीद जताई थी.

Advertisement

चूंकि दुनिया भर की कई सरकारों ने निजता के खतरे के चलते चायनीज कंपनी Huawei Technologies Co को बैन किया हुआ है, ऐसे में 5G और 6G नेटवर्क के विकास को कंपनी अपने लिए बड़ी संभावना के तौर पर देख रही है.

वीडियो: ये हैं 20000 रुपए तक के सबसे धांसू 5G स्मार्टफोन, जो होश उड़ा देंगे!

Advertisement