The Lallantop

अरबों में खरीदा था ये ऐप, अब बंद क्यों कर रहा है माइक्रोसॉफ्ट?

इस ऐप को तीस करोड़ से ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल करते हैं.

Advertisement
post-main-image
iOS पर अक्टूबर से बंद होगा स्विफ्टकी. (image/iOS)

माइक्रोसॉफ्ट (microsoft) ने आधिकारिक रूप से SwiftKey कीबोर्ड के लिए सपोर्ट खत्म करने की घोषणा कर दी है. आने वाले पांच अक्टूबर से iOS यूजर्स स्विफ्टकी का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. रेडमंड (Redmond) बेस्ड टेक दिग्गज ने अपने सपोर्ट पेज पर ये जानकारी अपडेट की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

CNET को दिए एक स्टेटमेंट में माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर Chris Wolfe ने कहा कि कंपनी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अपने ऐप के लिए सपोर्ट जारी रखेगी. वॉल्फ ने ये भी कहा कि जो यूजर्स पहले से iPhone पर स्विफ्टकी इस्तेमाल कर रहे हैं, वो आगे भी कर पाएंगे. जब तक वो खुद से इसको डिलीट नहीं कर देते या फिर नया आईफोन नहीं ले लेते. हालांकि, आने वाले पांच अक्टूबर से ऐप iOS प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा.

क्या है SwiftKey 

बात करें स्विफ्टकी की तो ये ऐप एंड्रॉयड और आईफोन पर काफी लोकप्रिय है. ये कीबोर्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से टाइपिंग के लिए टेक्स्ट बताने में सक्षम है. कीबोर्ड आपकी टाइपिंग की आदतों को समझकर आपके लिए टाइपिंग के सुझाव भी दे सकता है. यह ऐप यूजर्स को कई भाषाओं में टाइप करने की सुविधा भी देता है. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको भाषाओं को स्विच करने की भी जरूरत भी नहीं है. ऐप कई तरीके की थीम्स को भी सपोर्ट करता है. माइक्रोसॉफ्ट ने लंदन बेस्ड इस पॉपुलर कीबोर्ड ऐप को 2016 में लगभग दो हजार करोड़ रुपये में खरीदा था. दुनिया भर में इसे करोड़ से ज्यादा यूजर्स इसको इस्तेमाल करते हैं.  

Advertisement
स्विफ्टकी
क्यों बंद कर दिया Microsoft ने?

माइक्रोसॉफ्ट ने साफ तौर पर इसका कारण नहीं बताया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐप को बेहतर क्रॉस प्लेटफॉर्म की कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कुछ रेडिट यूजर्स ने भी बताया कि iOS पर स्विफ्टकी पिछले एक साल से अपडेट ही नहीं हुआ है. 

दूसरी तरफ हाल ही में कंपनी ने SwiftKey के एंड्रॉयड वर्जन पर लगातार अपडेट दिए हैं. ऐसे ही एक अपडेट के बाद कॉपी किया हुआ टेक्स्ट क्लाउड के जरिए कहीं पर भी एक्सेस किया जा सकता है. ऐप्पल (apple) का इकोसिस्टम ऐसे कई सारे फीचर्स की इजाजत नहीं देता है. शायद इसी वजह से माइक्रोसॉफ्ट के दूसरे ऐप, जैसे फोन लिंक भी iOS पर नहीं मिलते हैं.   

Advertisement

वीडियो: जब अपने इंडियन फ्रेंड प्रणय पठोले से मिले एलन मस्क

Advertisement