The Lallantop

इंस्टाग्राम पर भद्दे और स्कैम वाले मेसेज से परेशान हैं, बस सेटिंग में ये बदल दीजिए!

इंस्टाग्राम पर नया फीचर आया है.

Advertisement
post-main-image
इंस्टाग्राम. (सांकेतिक इमेज)

कैसे हो जानू, Hi Honey lets have a chat, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, आओ वीडियो कॉल पर बात करते हैं, तगड़ा ऑफर है, क्लिक करो और मौज करो. आपको लग रहा होगा कि आज लाइन पर फुल स्टॉप लगाने का कोई इरादा नहीं है क्या? बस लिखे जा रहे हो, तो अब होता ही ऐसा है. कहने का मतलब, इंस्टाग्राम (Instagram) पर ऐसे मैसेज आना बंद कहां होते हैं. ये तो बस झलक मात्र है. इतने तरीके के मैसेज आते हैं कि अगर लिखने बैठें तो लिखते ही जाएं. इससे बचने का कोई उपाय है क्या? कितना अच्छा हो कि ऐसे मैसेज आना ही बंद हो जाएं!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, इस तरह के मेसेज, जो अक्सर सोशल मीडिया पर DM (डायरेक्ट मैसेज) की शक्ल में आते हैं, इन पर क्लिक करने पर क्या-क्या होता है, उसके बारे में हमने कई बार बताया है. लिंक पर क्लिक करो तो कई बार अकाउंट खाली हो जाता है. वीडियो कॉल हो तो स्क्रीन पर दूसरी तरफ आपत्तिजनक तस्वीर होती है. इसके बाद शुरू होता है वसूली से लेकर ब्लैकमेलिंग तक का सिलसिला. साइबर एक्सपर्ट इस बात के लिए जितने चिंतित हैं, उतना ही सोशल मीडिया कंपनियां भी. तमाम तरीके इस्तेमाल हो रहे हैं, जिनसे ऐसे मैसेज और उनसे होने वाले फ्रॉड पर रोक लगाई जा सके. ऐसा ही एक बढ़िया तरीका निकाला है इंस्टाग्राम ने.

इंस्टा DM

इंस्टाग्राम ने ऐप के अंदर ही एक नया फीचर रोलआउट किया है, जो खुद ही ऐसे ही गड़बड़ करने वाले शब्दों का पता लगा सकता है. एक बार ये फीचर इनेबल किया नहीं कि ऊटपटांग मैसेज इनबॉक्स तक पहुंचेंगे ही नहीं. इंस्टा का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तो अपना काम बखूबी करता ही है. आप खुद भी कई सारे शब्द इसमें जोड़ सकते हैं. अच्छी बात ये है कि फीचर आपकी पोस्ट पर आने वाले भद्दे कमेंट्स से भी बचाएगा. अब करना क्या होगा वो भी बता देते हैं.

Advertisement

# इंस्टा होम पेज पर राइट कॉर्नर में हैमबर्गर मेन्यू पर क्लिक कीजिए.

# सेटिंग्स आइकॉन पर क्लिक करके प्राइवेसी में आ जाइए.

इंस्टा सेटिंग्स

# Hidden words पर क्लिक कीजिए. 

Advertisement

# Hide Comments को इनेबल कर दीजिए. 

इंस्टा सेटिंग्स

# ज्यादा दिक्कत है तो लगे हाथ Advanced comment filtering को भी ऑन कर दीजिए. 

# इसके बाद भी कोई परेशान करता है तो Manage custom words and phrases भी आपके लिए है.

इंस्टा सेटिंग्स

# फूहड़ और भद्दे शब्दों को ऐड कर दीजिए.  

वीडियो: क्या है 'बी रियल' ऐप जिसने इंस्टाग्राम को हिला दिया?

Advertisement