The Lallantop

मस्क ने ट्विटर के टॉप इंजीनियर को नौकरी से निकाला, वजह कंपनी की गड़बड़ी सामने ला देगी!

क्या ट्विटर के फ्यूचर को लेकर परेशान हैं मस्क?

Advertisement
post-main-image
एलन मस्क. (फाइल फोटो)

अरबपति कारोबारी और ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) क्या-क्या कर सकते हैं, उसका अंदाजा शायद सभी को है. ताजा मामला ये है कि मस्क ने ट्विटर के टॉप इंजीनियर को नौकरी से बाहर कर दिया. वैसे तो मस्क ऐसा पहले दिन से कर रहे हैं, लेकिन इस बार वजह ट्विटर कंपनी नहीं बल्कि उनका खुद का अकाउंट है. क्या किया है मस्क ने, सब बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, पिछले हफ्ते एलन मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट को कुछ देर को लिए प्राइवेट कर दिया था. बाकायदा ट्वीट कर मुनादी भी पीटी थी. मस्क के मुताबिक, उन्होंने ऐसा ट्विटर के पब्लिक और प्राइवेट फीचर को चेक करने के लिए ही किया था. इसके बाद उन्होंने देखा कि उनकी अकाउंट रीच (Twitter Account Reach) में काफी कमी आई थी. फिर क्या, मस्क ने अपने टॉप इंजीनियरों की टीम की परेड करा दी. मतलब, इसके बारे में जवाब मांग लिया.

Advertisement

इसके लिए एलन मस्क ने 7 फरवरी को ट्विटर के हेडक्वार्टर में इंजीनियर्स और एडवाइजर्स की टीम की बैठक बुलाई. इस बैठक में उन्होंने इसके बारे में ट्विटर के टॉप इंजीनियर से सवाल किया कि पिछले एक साल में उनके अकाउंट की रीच में कमी कैसे आई है? कोई ठोस जवाब न मिलने पर उन्होंने इंजीनियर को नौकरी से निकालने का फरमान जारी कर दिया.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर ने या कहें मस्क ने पब्लिक और प्राइवेट पोस्ट के फीचर को लॉन्च किया था. लेकिन यूजर्स से इसकी कोई अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली. ट्विटर यूजर्स इससे जुड़ीं अपनी शिकायतें साझा कर रहे थे. मस्क ने इसी को टेस्ट करने के लिए अपने अकाउंट को प्राइवेट कर लिया था.

वैसे मस्क ट्विटर की गिरती रीच को लेकर ही चिंता में नहीं हैं, बल्कि पूरा ट्विटर ही उनके गले की हड्डी बना हुआ लगता है. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि पिछले तीन महीने बेहद कठिन रहे हैं. ट्विटर को दिवालिया होने से बचाने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ रही है. उन्होंने पब्लिक से सपोर्ट की भी गुहार लगाई थी. 

Advertisement

वैसे मस्क ट्विटर को दिलचस्प बनाए रखने के लिए रोज ही नए फीचर्स जोड़ रहे हैं. ट्विटर की सब्सक्रिप्शन सर्विस ट्विटर ब्लू भी अब सभी के लिए उपलब्ध हो गई है. 

ट्विटर ब्लू

इंडिया में इसके लिए आपको महीने के 900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. फोन आपका चाहे एंड्रॉयड हो या आईफोन. अगर वेब वर्जन है तो महीने का खर्च है 650 रुपये. 

वीडियो: एलन मस्क ट्विटर का सामान क्यों बेच रहे, कितने की बिकी चिड़िया?

Advertisement