The Lallantop

मस्क ने ये जो तिलचट्टे जैसा कपड़ा पहना है, पता है उसका दाम कितना है?

"स्पाइडरमैन, स्पाइडरमैन... तूने चुराया मेरा दिल का चैन, ओहोsss"

Advertisement
post-main-image
मस्क ने पहनी लाखों की ड्रेस (image-twitter)

एलन मस्क (Elon Musk) फिर खबरों में हैं. लेकिन इस बार ट्विटर की वजह से नहीं बल्कि अपने कपड़ों की वजह से. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और ट्विटर के नए सीईओ एक बेहद ही अजीब किस्म के कपड़ों में देखे गए. कपड़ा तो अजीब है साथ में उसकी कीमत भी इतनी ज्यादा कि एक लेदर की दुकान खुल जाए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पश्चिमी देशों में हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन फेस्टिवल मनाया जाता है. हैलोवीन माने की आत्माओं का दिन. ईसाई समुदाय में सेल्टिक कैंलेंडर के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को हैलोवीन फेस्टिवल मनाने की परंपरा है. अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों के कई राज्यों में इसे नए साल की शुरुआत के तौर पर भी इसको देखा जाता है. त्योहार का मकसद है पूर्वजों की आत्मा को शांति पहुंचाना. इस दिन लोग भुतहा कपड़ा पहन लेते हैं, घर भी भुतहा बनाते हैं, मेकअप तक कर लेते हैं. 

Advertisement

अब ये एक किस्म का फैन्सी ड्रेस मुकाबला हो गया है. ये त्यौहार मस्क ने मनाया. अपनी मम्मी के साथ. अपनी मां Maye Musk के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,

"हैलोवीन विद माई मॉम"  

हालांकि, मस्क ने अपने पोस्ट में हैलोवीन आउटफिट का खुलासा नहीं किया है कि वह किसके जैसा दिखने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन लोगों ने मौज लेना चालू कर दिया है. एक यूजर ने तो मस्‍क की तुलना सुपरमैन से करते हुए उन्‍हें नया नाम एलनमैन दिया. तो एक यूजर ने उनको लेदर ब्वॉय लिखा है. कोई उनको लॉब्स्टरमैन कहकर भी संबोधित कर रहा है. लेकिन भदेस निगाह की तरह देखें तो कपड़ा एकदम तिलचट्टा टाइप लग रहा है. 

Advertisement

हालांकि इन सबसे अलग उनके इस कॉकरोच जैसे कपड़े की कीमत की भी खूब चर्चा हुई.  आपको जानकर हैरानी होगी क्योंकि इसका दाम है 7500 अमेरिकी डॉलर. भारतीय करेंसी में कहें तो लगभग छह लाख उन्नीस हजार रुपये. न्यूयॉर्क के एक आउटलेट ने Devil’s Champion – Leather Armor Set के नाम से इस ड्रेस को लिस्ट किया हुआ है. अब मस्क का क्या है टहलते-टहलते उन्होंने साढ़े 3 लाख करोड़ में ट्विटर को खरीद लिया तो 6 लाख की ड्रेस क्या चीज है. 

वीडियो: ट्विटर का मालिक बनते ही मस्क घिनापन पर उतर आए!

Advertisement