The Lallantop

Apple का सस्ता MacBook Neo लॉन्च, ये Windows की बत्ती गुल कर देगा?

MacBook Neo में कंपनी के मुताबिक 16 घंटे का बैटरी बैकअप मिलने वाला है. माने आप स्टूडेंट हों या कामकाजी, सिंगल चार्ज में दिनभर का मामला सेट है. ऐप्पल ने MacBook Neo को चार कलर ऑप्शन Silver, Indigo, Blush और Citrus में लॉन्च किया है.

Advertisement
post-main-image
MacBook Neo कंपनी का सबसे सस्ता लैपटॉप है

Apple ने नया 'किफायती' MacBook लॉन्च किया है. नाम है MacBook Neo जिसका भारत में दाम होगा 69,999. ये Neo के 13 इंच स्क्रीन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले डिवाइस का दाम है. भारत में इसकी प्री-बुकिंग स्टार्ट हो गई है. 11 मार्च से डिवाइस मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. MacBook लाइनअप में ये कंपनी का सबसे सस्ता डिवाइस होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या मिलेगा MacBook Neo में?

13 इंच का Liquid Retina display और साथ में A18 Pro चिप. ये वही चिप है जो आईफोन 16 के मॉडल में फिट होकर आती है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि A18 Pro चिप ऐप्पल की पहली AI रेडी चिप है. माने नए मैकबुक में AI फीचर्स का पूरा मजा मिलेगा भले अभी तक कंपनी AI का कार्यक्रम सेट नहीं कर पाई हो. हालांकि 256 जीबी मॉडल में Touch ID नहीं है. उसके लिए 512 जीबी वाला मॉडल खरीदना होगा.

MacBook Neo
MacBook Neo

MacBook Neo में कंपनी के मुताबिक 16 घंटे का बैटरी बैकअप मिलने वाला है. माने आप स्टूडेंट हों या कामकाजी, सिंगल चार्ज में दिनभर का मामला सेट है. डिवाइस में मैजिक कीबोर्ड के साथ मल्टी-टच सपोर्ट वाला कीपैड और USB-C पोर्ट भी मिलने वाले हैं. प्यारा-दुलारा 3.5 mm हेडफोन जैक भी मिलेगा तो वीडियो कॉलिंग के लिए 1080p कैमरा भी लगा हुआ है.

Advertisement

Dolby Atmos सपोर्ट के साथ Spatial Audio स्पीकर्स भी मिलेंगे. माने यूट्यूब और म्यूजिक का मामला सेट है. ऐप्पल ने MacBook Neo को चार कलर ऑप्शन Silver, Indigo, Blush और Citrus में लॉन्च किया है. कनेक्टिविटी के लिए wifi 6 और ब्लूटूथ भी है. डिब्बे के साथ 20W का चार्जर भी मिलेगा.  

किसके लिए है MacBook Neo?

अगर आप ऐप्पल इकोसिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं माने आपके पास आईफोन और एयर पॉडस हैं मगर लैपटॉप विंडोज है तो ये डिवाइस आपके लिए मुफीद ऑप्शन है. जो आप MacBook का इस्तेमाल करना चाहते हैं और 1 लाख रुपये खर्च नहीं करना तो भी ये डिवाइस आपके लिए है. अगर आपको कोई नॉर्मल इंस्टा टाइम एडिट मशीन चाहिए तो ये डिवाइस आपके लिए मुफीद है. मैकबुक हमेशा से ऐप्पल की असली ताकत रहा है.

Advertisement

तगड़ी बैटरी से लेकर सालिड बिल्ड क्वालिटी और सालों-साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसकी पहचान है. लगातार चलाने पर हैंग नहीं होता और रीस्टार्ट जैसे बटन भी 6 महीने में एक बार दबाने पड़ते हैं. फुल पैसा वसूल प्रोडक्ट है मैकबुक लाइनअप. तो अगर ये सब चीजें आपकी स्कीम ऑफ थिंग्स का हिस्सा हैं तो फिर ठीक.

वैसे इस डिवाइस के आने से पहले कहा जा रहा था कि विंडोज का गेम ओवर तो वैसा कुछ नहीं है. आज भी 35-40 हजार में शानदार विंडोज लैपटॉप मिल जाता है. एंड्रॉयड के साथ उसकी दोस्ती भी जय-वीरू जैसी है. 

वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

Advertisement