त्योहार चल रहे हैं. जश्न तो बनता है. और खूब जमकर फोटो भी खिचाएंगे. लेकिन जब बात आएगी फोटो को दूसरों को भेजने कि तो बस यहीं आप मार खा जाएंगे. यार ये तो तुकबंदी हो गई! खैर, अभी बात WhatsApp की जो है तो हम सबका दुलारा, लेकिन जब फोटो भेजने कि बात आती है तो मुआ भांजी मार जाता है. ग्रुप के साथ या बढ़िया से तैयार होकर कितनी ही मेहनत से सेल्फ़ी ले लो, WhatsApp ने सारी मेहनत पर कोल्ड ड्रिंक डालकर भेजनी तो सिकोड़कर ही है. मतलब फोटो का रेज़ोल्यूशन कम कर देना है. अब बचे बाकी तरीके जैसे ईमेल, गूगल ड्राइव. लेकिन वो कहां रोज-रोज काम आने वाले, तो क्यूं न कुछ ऐसा किया जाए कि WhatsApp से ही हम असली रेजोल्यूशन वाली फोटो भेज पाएं. देखें वीडियो.
WhatsApp से असली रेजोल्यूशन में फोटो भेजने का जुगाड़ जान लीजिए!
आईफोन वालों के लिए भी एक तरीका है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












