The Lallantop
Logo

सिली प्वॉइंट: रियान पराग ने किया बड़ा कारनामा, जानकर ट्रोल करने वाले चुप हो जाएंगे!

विजय हजारे ट्रॉफी में रियान ने अपनी टीम को सेमी-फाइनल में पहुंचा दिया है.

Advertisement

रियान पराग. IPL में राजस्थान रॉयल्स और डॉमेस्टिक क्रिकेट में असम के लिए खेलने वाले ऑल-राउंडर. इंडिया के क्रिकेटिंग फेस्टिवल यानि IPL के दौरान रियान ट्विटर पर खूब ट्रेंड होते हैं. इसके अलावा कई दफ़ा डॉमेस्टिक टूर्नामेंट के दौरान भी वो ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में रियान ने अपनी टीम को सेमी-फाइनल में पहुंचा दिया है. क्वॉर्टर-फाइनल मुकाबले में रियान ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ़ 174 रन की पारी खेली. इस पारी के बाद रियान पराग की खूब तारीफ हो रही है. इसकी वजह है उन्होंने जिस इंटेंट के साथ टीम को जीत की दहलीज़ पर पहुंचाया. जनता.. रियान की इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार बैटिंग की दिवानी हो गई है. और अपने फेवरेट क्रिकेटर को चलता देख आलोचकों के मुंह भी बंद कर रही है. लेकिन क्या रियान की इस टूर्नामेंट की पारियां उनके दूसरे टूर्नामेंट की परफॉर्मेंस को जस्टिफाई कर सकती हैं?  देखें वीडियो.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement