The Lallantop
Logo

सोशल मीडिया पर लोग '3 घंटे तक लगातार तड़पने के बाद' कोरोना से मां के मरने की बात क्यों लिख रहे लोग?

बिना एक शब्द इधर-उधर किए, ढेर सारे लोग यही बात लिख रहे हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया खोलते ही इन दिनों Covid-19 से जुड़ी खबरों से सामना होता है. इस बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए पोस्ट, अस्पतालों के हालात से जुड़े पोस्ट्स या फिर कोविड की वजह से जान गंवाने वालों से जुड़ी पोस्ट्स. मौत से जुड़ी हर पोस्ट आपको परेशान करती है, लाचार महसूस कराती है कि काश आप कुछ कर पाते. पर सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे हैं जिनके लिए ये आपदा भी प्रोपागैंडा चलाने का अवसर है. पिछले दो दिन में कई लोगों ने अपनी-अपनी कथित मां की मौत की खबर शेयर की. लेकिन मां की मौत की उस जानकारी में बड़ी दिक्कत थी. सारे लोग एक ही बात लिख रहे थे- ‘तीन घंटे लगातार तड़पने के बाद’ मेरी मां (या कोई संबंधी) गुज़र गई. पूरा मामला समझने के लिए देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement