The Lallantop
Logo

कोहली नो बॉल कंट्रोवर्सी पर वसीम अकरम की बात सुन जल जाएंगे पाकिस्तानी!

कोहली ने नो बॉल की मांग की, और अंपायर मरे इरासमस ने फैसला कोहली के हक में सुना दिया.

Advertisement

टीम इंडिया ने जब से बांग्लादेश को हराया है, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की चांदी हो गई है. कोई बांग्लादेश टीम को ट्रोल कर रहा है, तो कोई अंपायर्स के पीछे पड़ा है. इस मैच के बाद कई लोगों ने विराट कोहली पर भी सवाल उठाए हैं. विराट जब भी मैदान पर होते हैं तो गलत फैसले देख वो शब्दों से या हावभाव से कुछ ना कुछ ज़रूर कहते हैं. पहले पाकिस्तान वाले मैच में उन्होंने अंपायर से नो बॉल की मांग की. और अब बांग्लादेश के खिलाफ़ भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैन्स विराट और भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं. भारतीय पारी के 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर बांग्लादेशी बॉलर हसन महमूद ने शॉर्ट बॉल डाली. कोहली ने नो बॉल की मांग की, और अंपायर मरे इरासमस ने फैसला कोहली के हक में सुना दिया. इसके बाद शकीब-अल-हसन और विराट कोहली ने पास आकर बातचीत भी की. देखिए वीडियो.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement