The Lallantop
Logo

रेपिस्ट क्रिकेटर संदीप लमिछाने को 8 साल की सजा, IPL में खेल चुके हैं

अगस्त 2022 में संदीप लमिछाने पर एक होटल में लड़की से बलात्कार का आरोप लगा था. सितंबर 2022 में काठमांडू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लमिछाने के खिलाफ केस शुरू हुआ.

Advertisement

रेप के दोषी करार दिए गए नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लमिछाने को 8 साल जेल की सजा सुनाई गई है (Sandeep Lamichhane sentenced for 8 years). नेपाल की एक अदालत ने 10 जनवरी को इस मामले में अपना फैसला सुनाया. अगस्त 2022 में संदीप लमिछाने पर एक होटल में लड़की से बलात्कार का आरोप लगा था. सितंबर 2022 में काठमांडू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लमिछाने के खिलाफ केस शुरू हुआ. जनवरी 2023 में पाटन हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा किया था. तब जस्टिस ध्रुवराज नंदा और रमेश धाकल की बेंच ने संदीप को 20 लाख की जमानत पर छोड़ा था. उन्होंने काठमांडू जिला न्यायालय के फैसले को पलटते हुए संदीप को जमानत दी थी. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

 

Advertisement

Advertisement